By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सात दिन में सड़क बहाली कर बटोली गांव तक पहुंची राहत
Share
Notification Show More
Latest News
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
उत्तराखंड
मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सात दिन में सड़क बहाली कर बटोली गांव तक पहुंची राहत
उत्तराखंड

सात दिन में सड़क बहाली कर बटोली गांव तक पहुंची राहत

Web Editor
Last updated: 2025/10/07 at 1:30 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun Administration Restores Road to Batoli Village in Just Seven Days | CM Dhami’s Swift Governance in Action

देहरादून, 7 अक्टूबर 2025 : बरसात थमते ही देहरादून जिले के सुदूरवर्ती आपदाग्रस्त बटोली गांव तक सड़क संपर्क बहाल कर जिला प्रशासन ने सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। महज सात दिन में सड़क को यातायात योग्य बनाकर प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “तेज़ कार्रवाई और संवेदनशील शासन” के संकल्प को साकार किया है।

सहसपुर ब्लॉक के मिसराज पट्टी क्षेत्र में स्थित बटोली गांव का संपर्क मार्ग अतिवृष्टि के कारण पूरी तरह टूट गया था। शेरू खाला क्षेत्र खाईनुमा ढलान में तब्दील हो गया था, जहाँ नई सड़क का निर्माण लगभग असंभव माना जा रहा था। लेकिन जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने दिन-रात मेहनत कर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया और सात दिनों में वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी।

डीएम बंसल ने 11 जुलाई को स्वयं बटोली गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। उनके निर्देश पर न केवल सड़क बल्कि बिजली और पेयजल की वर्षों पुरानी दिक्कतों का भी स्थायी समाधान किया गया। इसके तहत 2.19 लाख रुपये विद्युत लाइन सुधार और 3.79 लाख रुपये पेयजल लाइन बिछाने के लिए स्वीकृत किए गए।

प्रभावित परिवारों को राहत स्वरूप तीन माह के लिए प्रति परिवार 4,000 रुपये की अग्रिम सहायता दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की।

यह त्वरित कार्यवाही न केवल प्रशासनिक कुशलता का उदाहरण है, बल्कि दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में राहत व पुनर्निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

You Might Also Like

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल

आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

Web Editor October 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सात साल से फरार बलविंदर आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next Article सोशल मीडिया पर नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
उत्तराखंड March 10, 2026
मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड March 9, 2026
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम March 9, 2026
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड March 9, 2026

Recent Posts

  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
  • मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
  • हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,030)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,934)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,420)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,290)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,218)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?