By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर वैश्विक विमर्श
Share
Notification Show More
Latest News
मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर वैश्विक विमर्श
उत्तराखंड

मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर वैश्विक विमर्श

Web Editor
Last updated: 2025/10/13 at 3:24 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

SGRR University Hosts International Conference on Mental Health and Well-Being in Dehradun

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

देहरादून, 13 अक्टूबर 2025 : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा दिव्य करूणा संगठन के सहयोग से “बदलती दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण: स्वयं, प्रकृति, चेतना और वैश्विक चुनौतियों का एकीकरण” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में हुए इस सम्मेलन में देश-विदेश से सैकड़ों प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता की।

सम्मेलन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शोध को प्रोत्साहित करना और वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान तलाशना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के पिल्लई, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल, मानविकी संकाय की डीन प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी, स्वामी डॉ. परमार्थ देव, डॉ. सुरेंद्र कुमार ढलवाल और डॉ. संतोष विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में ऐसे सम्मेलन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

मुख्य वक्ता स्वामी डॉ. परमार्थ देव ने कहा कि आत्म, प्रकृति और चेतना के संतुलन से ही सच्चा मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. सुरेंद्र कुमार ढलवाल ने आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से योग और आयुर्वेद को मानसिक संतुलन के वैज्ञानिक साधन बताया, जबकि डॉ. संतोष विश्वकर्मा ने आत्म-अनुशासन और ध्यान की महत्ता पर जोर दिया।

प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल ने छात्रों में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता व्यक्त की और मानसिक स्वास्थ्य पर निरंतर संवाद की आवश्यकता बताई। वहीं प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण और मानसिक दृढ़ता से युवा वर्ग जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकता है।

अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में पोलैंड के डॉ. बैरी राथनर, युगांडा की बिरुंगी बीट्रिस, नेपाल की डॉ. प्रमिला थापा और अमेरिका की प्रो. मेट ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न वैश्विक आयामों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन वैदिक साइकोलॉजी – कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स एंड ग्लिम्पसेज’ नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। समापन सत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुतिकर्ताओं रूही जैन, सूर्य प्रकाश और आशीष ध्यानी को सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में समन्वयक एस. चंदेल और सह-संयोजक डॉ. गरिमा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ने मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में सार्थक संवाद और जागरूकता को नई दिशा प्रदान की।

You Might Also Like

मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल

आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

TAGGED: ” with participation from global experts and hundreds of students., Dehradun, organized an international conference on “Mental Health and Well-Being in a Changing World, Shri Guru Ram Rai University
Web Editor October 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वदेशी अपनाकर बनाएं विकसित उत्तराखंड : सीएम
Next Article दून डिफेंस ड्रीमर्स ने रचा इतिहास, एनडीए व एनए  में 710 छात्र चयनित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड March 9, 2026
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम March 9, 2026
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड March 9, 2026

Recent Posts

  • मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
  • हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,030)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,934)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,420)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,290)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,218)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?