By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 
Share
Notification Show More
Latest News
लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 
क्राइम

देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 

Web Editor
Last updated: 2025/10/17 at 2:49 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun Administration Cancels 3,600 Fake Ration Cards and 10,000 Ayushman Cards

देहरादून, 17 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून जिला प्रशासन ने फर्जी राशन और आयुष्मान कार्डों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब तक जिले में 3600 राशन कार्ड और 10 हजार से अधिक फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट कहा कि पात्र लाभार्थियों के हक का धन या राशन किसी भी दशा में अपात्र लोगों तक नहीं पहुँचना चाहिए।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में राशन और आयुष्मान कार्ड सत्यापन की प्रगति पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सत्यापन अभियान को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं से वंचित न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी सत्यापन कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रगति रिपोर्ट में क्लेमेंटाउन, सहसपुर, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला, कालसी और त्यूनी क्षेत्रों में सत्यापन की धीमी गति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कई पूर्ति निरीक्षकों, एआरओ व एडीओ पंचायतों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों का वेतन न केवल जब्त किया जाएगा बल्कि प्रतिकूल प्रविष्टि भी दर्ज की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अनुसार, देहरादून में कुल 3,83,352 राशन कार्ड हैं, जिनमें से 1,56,815 का सत्यापन पूरा हो चुका है। अब तक लगभग 40.91 प्रतिशत कार्डों का सत्यापन किया गया है। वहीं सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा ने बताया कि 1,26,960 आयुष्मान कार्डों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है।

डीएम बंसल ने कहा, “राशन और आयुष्मान का हक केवल पात्र परिवारों को मिलेगा, अपात्रों को किसी भी सूरत में लाभ नहीं दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि पिछले माह प्रशासन ने फर्जी कार्ड बनाने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

 

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: 000 Ayushman Bharat cards. District Magistrate orders strict verification and action against negligent officers., 600 ration cards and 10, Dehradun administration has cancelled over 3, In a major crackdown on fake beneficiaries
Web Editor October 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मिलावटी मिठाइयों पर जीरो टॉलरेंस,उत्तराखंड में सीमाओं पर कड़ा पहरा
Next Article खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड February 28, 2026
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,008)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,915)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,403)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,270)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,201)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?