By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब अगले साल जून में होंगे फूलों की घाटी के दीदार 
Share
Notification Show More
Latest News
 यहां महसूस कीजिए शाही मिजाज, अंदाज और स्वाद 
देश-विदेश
पहाड़ की पगडंडिया नाप गांव पहुचे अफसर, रात में लगाई चौपाल 
उत्तराखंड
अब अगले साल जून में होंगे फूलों की घाटी के दीदार 
उत्तराखंड
बच्चियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार
क्राइम
 रजत उत्सव में रोबोट ने सुनाई ये गाथा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अब अगले साल जून में होंगे फूलों की घाटी के दीदार 
उत्तराखंड

अब अगले साल जून में होंगे फूलों की घाटी के दीदार 

Web Editor
Last updated: 2025/11/01 at 3:32 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Valley of Flowers Closed for Winter 2025, Over 15,900 Tourists Visited This Season

 

चमोली, 1 नवंबर 2025 : विश्व प्रसिद्ध ‘फूलों की घाटी ’ को शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह घाटी हर वर्ष की तरह इस बार भी सर्दियों के आगमन के साथ ही पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। पार्क प्रशासन ने बताया कि घाटी को एक नवंबर से बंद कर दिया गया है और अब सैलानी अगले वर्ष एक जून से फिर से घाटी की सैर कर सकेंगे।

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड में समुद्र तल से 3,250 से 6,750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी लगभग 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है। य़ह अपनी अनोखी जैव विविधता के कारण विश्व भर के प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहाँ ग्रीष्म ऋतु में रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं और घाटी किसी स्वर्ग समान दृश्य प्रस्तुत करती है।

पार्क प्रशासन के मुताबिक, इस बार घाटी में पुष्प विविधता पहले से कुछ कम रही, लेकिन पर्यटकों को ब्रह्मकमल, नीली पॉपी, कश्मीरी गुलाब और पर्पल डेजी जैसे दुर्लभ फूलों के दर्शन करने का अवसर मिला। वहीं घाटी की ढलानों पर जंगली जड़ी-बूटियों और पक्षियों की कई दुर्लभ प्रजातियां भी देखी गईं।
घाटी अगले छह महीनों तक बर्फ की मोटी चादर से ढकी रहेगी। इस दौरान यहां का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, जिससे सभी मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो जाते हैं।

 

इस वर्ष 15 हजार से ज्यादा सैलानी पहुचें

वर्ष 2025 के पर्यटन सत्र के दौरान घाटी में कुल 15,924 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 416 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पार्क प्रशासन ने इस अवधि में लगभग 33 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम रही, फिर भी देशी और विदेशी सैलानियों का उत्साह उत्साहवर्धक रहा। साल 2024 में घाटी में लगभग 19,436 पर्यटक पहुंचे थे, जिनमें 330 विदेशी शामिल थे। वहीं वर्ष 2023 में 13,161 पर्यटक आए थे, जबकि वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 20,830 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंचे थे। आंकड़े बताते हैं कि घाटी के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बना हुआ है और हर साल यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में उतार-चढ़ाव के बावजूद रुचि बरकरार रहती है।

You Might Also Like

पहाड़ की पगडंडिया नाप गांव पहुचे अफसर, रात में लगाई चौपाल 

 रजत उत्सव में रोबोट ने सुनाई ये गाथा

शुक्रवार को दून में कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सड़क पर बेसहारा छोड़ी गाय तो 10 हजार जुर्माना

रुद्रप्रयाग में ग्रामीण को बनाया निवाला, अब ड्रोन से हो रही गुलदार की तलाश

TAGGED: 2026., 924 tourists, generating over ₹33 lakh in revenue. The valley will reopen on June 1, has been closed for the winter season. A total of 15, including 416 foreigners, The UNESCO World Heritage site Valley of Flowers in Chamoli, Uttarakhand, visited in 2025
Web Editor November 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बच्चियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार
Next Article पहाड़ की पगडंडिया नाप गांव पहुचे अफसर, रात में लगाई चौपाल 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

 यहां महसूस कीजिए शाही मिजाज, अंदाज और स्वाद 
देश-विदेश November 1, 2025
पहाड़ की पगडंडिया नाप गांव पहुचे अफसर, रात में लगाई चौपाल 
उत्तराखंड November 1, 2025
अब अगले साल जून में होंगे फूलों की घाटी के दीदार 
उत्तराखंड November 1, 2025
बच्चियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार
क्राइम November 1, 2025

Recent Posts

  •  यहां महसूस कीजिए शाही मिजाज, अंदाज और स्वाद 
  • पहाड़ की पगडंडिया नाप गांव पहुचे अफसर, रात में लगाई चौपाल 
  • अब अगले साल जून में होंगे फूलों की घाटी के दीदार 
  • बच्चियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार
  •  रजत उत्सव में रोबोट ने सुनाई ये गाथा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,803)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,757)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,248)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,094)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,031)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?