By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पौड़ी में गुलदार ने एक और बनाया निवाला, इलाके में दहशत
Share
Notification Show More
Latest News
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
स्वास्थ्य
कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
उत्तराखंड
उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार
उत्तराखंड
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड
छात्रों का मानसिक तनाव दूर करेगा आईआईटी रुड़की 
शिक्षा
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पौड़ी में गुलदार ने एक और बनाया निवाला, इलाके में दहशत
उत्तराखंड

पौड़ी में गुलदार ने एक और बनाया निवाला, इलाके में दहशत

Web Editor
Last updated: 2025/12/04 at 5:34 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Leopard Kills Another Man in Pauri; Forest Department Begins Trapping and Monitoring

पौड़ी, 4 दिसंबर 2025 : पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला इडवालस्यूं क्षेत्र के चवथ पट्टी का है, जहां गुरुवार सुबह गुलदार ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कई दिनों से गतिविधियां दिखने के बावजूद विभाग ने समय पर कार्रवाई नहीं की। प्रदेश में इस वर्ष अब तक गुलदार 13 लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पूजा-अर्चना के लिए शिवालय गए थे। लौटते समय जंगल किनारे घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग तो गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुलदार को नरभक्षी घोषित, शूटरों की तैनाती होगी
जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है और जल्द ही गांव में शूटर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कैमरा ट्रैप, ड्रोन मॉनिटरिंग और पिंजरे लगाए जा रहे
वन विभाग ने क्षेत्र में कैमरा ट्रैप, ड्रोन मॉनिटरिंग, पीटीआरएस रैंक और पिंजरा लगाने जैसे उपाय शुरू कर दिए हैं। विभाग को 15 दिनों की विशेष अनुमति दी गई है, जिसके तहत लगातार निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ी तो अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। विभाग ने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बच्चों को सतर्क रहने तथा किसी भी सूचना को तुरंत विभाग तक पहुंचाने की अपील की है।

विधायक का घेराव
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक राजकुमार पौरी मौके पर पहुंचे। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर नाराजगी जताई और क्षेत्र को जल्द गुलदार के आतंक से मुक्त कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

You Might Also Like

कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख

उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

ऋषिकेश के उप-निबंधक पर गिरी गाज, डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने किया निलंबित

वेस्ट वाटर को पीने योग्य बनाएगी काई 

TAGGED: A man was killed by a leopard in Pauri’s Idwalsyun area, and cages for intensified monitoring., camera traps, drones, triggering anger and fear among villagers. The leopard has been declared man-eater as authorities deploy shooters
Web Editor December 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में शराब महंगी, शौकिनों को बड़ा झटका
Next Article किसानों की कमाई का नया फार्मूला: मिट्टी में कार्बन बढ़ाओ, आय भी बढ़ाओ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
स्वास्थ्य February 18, 2026
कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
उत्तराखंड February 16, 2026
उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार
उत्तराखंड February 16, 2026
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड February 16, 2026

Recent Posts

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
  • कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
  • उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
  • छात्रों का मानसिक तनाव दूर करेगा आईआईटी रुड़की 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,979)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,894)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,382)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,249)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,184)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?