By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब सुरक्षित होंगी मनसा देवी की पहाड़िया 
Share
Notification Show More
Latest News
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अब सुरक्षित होंगी मनसा देवी की पहाड़िया 
उत्तराखंड

अब सुरक्षित होंगी मनसा देवी की पहाड़िया 

Web Editor
Last updated: 2026/02/05 at 5:28 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

International Scientists Study Mansa Devi Landslide-Prone Hills in Uttarakhand
देहरादून, 05 February 2026 । हरिद्वार स्थित मानसा देवी क्षेत्र में भूस्खलन की चुनौती से निपटने के लिए वैज्ञानिक स्तर पर ठोस पहल की जा रही है। उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत देश-विदेश से आए भूवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने बुधवार को मानसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र की भू-आकृतिक संरचना और चल रहे उपचारात्मक कार्यों का गहन अध्ययन किया गया।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 6 फरवरी 2026 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण एवं वित्तीय प्रशासन अनुसंधान संस्थान, सुद्धोवाला (देहरादून) में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा विश्व बैंक और नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टिट्यूट के सहयोग से किया गया है।
फील्ड विजिट के दौरान प्रतिभागियों ने मानसा देवी क्षेत्र में किए जा रहे ढाल स्थिरीकरण, भू-अन्वेषण, ड्रिलिंग और अन्य तकनीकी कार्यों का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने इन कार्यों की प्रगति, प्रभावशीलता और भूस्खलन जोखिम को कम करने में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह भी मंथन हुआ कि भविष्य में किन अतिरिक्त वैज्ञानिक और व्यवहारिक उपायों को अपनाकर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान ढाल स्थिरता की वर्तमान स्थिति, भूमि उपयोग पैटर्न, जल निकासी व्यवस्था, प्राकृतिक व मानवीय कारक तथा मौजूदा सुरक्षा उपायों का भी गहन विश्लेषण किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के स्थल-विशिष्ट अध्ययन भूस्खलन न्यूनीकरण के लिए प्रभावी योजना, बेहतर डिजाइन और दीर्घकालिक जोखिम प्रबंधन रणनीतियां तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नेपाल और भूटान से आए अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने के लिए अंतर-देशीय और बहु-विभागीय सहयोग अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों ने एकीकृत और समन्वित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभव और निष्कर्ष भविष्य में भूस्खलन जोखिम को कम करने, पारिस्थितिकी संरक्षण और पर्वतीय क्षेत्रों में मानव जीवन व आजीविका की सुरक्षा के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार सहित कई देसी-विदेशी वैज्ञानिक व विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

Web Editor February 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्मार्ट मानव संसाधन से नई ऊंचाई पाएगा उत्तराखंड का कौशल मॉडल: मुख्यमंत्री
Next Article ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पताल बने ग्रामीणों का सहारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,876)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,231)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?