

SRHU Inaugurates Atal Community Innovation Center to Boost Startups in Uttarakhand
अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ
ऋषिकेश, 5 feburary2026। विकसित भारत के निर्माण में नवाचार और उद्यमिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। उन्होंने यह बात गुरुवार को Swami Rama Himalayan University (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही, जहां एसीआईसी-एसआईआईसी (अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर–एसआरएचयू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर) का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना और कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल के साथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्किल सेंटर में एसीआईसी-एसआईआईसी के नवनिर्मित भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसआरएचयू में नवाचार केंद्र की स्थापना विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कमिश्नर पांडेय ने कहा कि स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देकर ही रोजगार सृजन को गति दी जा सकती है। उन्होंने राज्यभर के युवाओं से आह्वान किया कि वे एसआरएचयू द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस मंच का अधिकतम लाभ उठाएं और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।
एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उनके कौशल विकास, नवाचार क्षमता और उद्यमशील सोच को विकसित करने पर भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसीआईसी-एसआईआईसी के माध्यम से छात्रों और नवोदित उद्यमियों को मार्गदर्शन, संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
बॉक्स
स्टार्टअप के लिए कम्युनिटी को जोड़ना जरूरी: धस्माना
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता केवल व्यक्तिगत प्रयासों से संभव नहीं होती, इसके लिए समुदाय को साथ जोड़ना आवश्यक है। एसआरएचयू नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को उद्यमिता के लिए सशक्त बनाएगा। इस अवसर पर डॉ. अमजद हुसैन ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि केंद्र का उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना और स्टार्टअप्स को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।


