By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
Share
Notification Show More
Latest News
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
उत्तराखंड

हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज

Web Editor
Last updated: 2026/02/09 at 5:25 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

HIMS Jolly Grant Creates History with Single-Session Surgery for Four Brain Aneurysms

डोईवाला, 09 February 2026। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के डॉक्टरों ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए असंभव माने जा रहे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। डॉक्टरों की टीम ने 60 वर्षीय महिला के मस्तिष्क में मौजूद चार खतरनाक ब्रेन एन्यूरिज्म का एक ही सत्र में एंडोवास्कुलर कॉइलिंग तकनीक से सफल उपचार किया।
हिम्स के न्यूरोसर्जन डॉ. बृजेश तिवारी ने बताया कि महिला आंखों के पीछे तेज दर्द, दोहरी दृष्टि और गर्दन में अकड़न की शिकायत लेकर ओपीडी में आई थी। जांच में पता चला कि महिला के दाएं और बाएं दोनों ओर की मस्तिष्क नसों में चार जगह गुब्बारे जैसी सूजन (एन्यूरिज्म) मौजूद थी, जो फटने पर तुरंत जानलेवा साबित हो सकती थी।
चिकित्सकों के लिए यह ऑपरेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि आमतौर पर एक से अधिक एन्यूरिज्म का इलाज अलग-अलग सत्रों में किया जाता है। एंडोवास्कुलर कॉइलिंग प्रक्रिया के तहत मरीज की जांघ से एक अत्यंत पतली कैथेटर डालकर मस्तिष्क तक पहुंच बनाई गई और चारों एन्यूरिज्म में प्लैटिनम के महीन कॉइल भरकर उन्हें अंदर से बंद कर दिया गया, जिससे रक्त प्रवाह रुक गया और फटने का खतरा समाप्त हो गया।
यह जटिल ऑपरेशन डॉ. रंजीत कुमार की निगरानी में किया गया। टीम में डॉ. संजीव पाण्डे, डॉ. अंकित भाटिया, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. निरूपा शामिल रहे।
डॉ. बृजेश तिवारी ने बताया कि महिला अब तेजी से स्वस्थ हो रही है और सामान्य जीवन की ओर लौट रही है। इस सफलता ने हिमालयन अस्पताल को जटिल और जानलेवा न्यूरो-ऑपरेशनों के क्षेत्र में देश के अग्रणी केंद्रों में शामिल कर दिया है। एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने पूरी चिकित्सा टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

You Might Also Like

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील

देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

TAGGED: Doctors at HIMS Jolly Grant successfully treated four brain aneurysms in a 60-year-old woman using endovascular coiling in a single operation, setting a new medical milestone.
Web Editor February 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्राफिक एरा में सेवा का संकल्प: 280 युवाओं ने किया रक्तदान
Next Article कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड March 28, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड March 28, 2026
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड March 27, 2026
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
  • देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,070)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,967)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,466)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,336)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,254)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?