Almora Minor Rape Case Highlights Need for Child Safety and Social Awareness
अल्मोड़ा, 14 February 2026 I धौलादेवी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है I पुलिस ने आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है I वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का निवासी है और पॉलीटेक्निक संस्थान में अध्ययनरत था। आरोप है कि युवक ने न सिर्फ नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता भी रहा।
पुलिस के अनुसार, वे अपनी बीमारी के उपचार के लिए हल्द्वानी गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म किया और किशोरी के आपत्तिजनक फोटो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराता रहा। धौलादेवी थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।


