By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
उत्तराखंड
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
क्राइम
रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड क्राइम
ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड
राहत की खबर: उत्तराखंड में बिजली दरें जस की तस, बढ़ोतरी प्रस्ताव खारिज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति

Web Editor
Last updated: 2026/04/01 at 3:45 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Uttarakhand Govt Ensures LPG Supply for Char Dham Yatra, Plans Extra Allocation

देहरादून, 1 April 2026। आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेण्डरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। बढ़ती मांग के मद्देनजर केंद्र सरकार से अतिरिक्त गैस सिलेण्डरों के आवंटन के लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।
मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद विभाग ने प्रदेशभर में संभावित मांग का सूक्ष्म आकलन किया है। इसी क्रम में सचिव आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान गैस की मांग, भंडारण क्षमता, सप्लाई चेन, परिवहन और वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।
सचिव आनंद स्वरूप ने कहा कि हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु प्रदेश में पहुंचते हैं, जिससे होटल, धर्मशालाओं, ढाबों, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में एलपीजी की खपत अचानक बढ़ जाती है। इस बार भी इसी तरह की स्थिति को देखते हुए विभाग ने पहले से ही अतिरिक्त आपूर्ति की रणनीति बनाई है, ताकि कहीं भी गैस की कमी न हो और पर्यटन गतिविधियां प्रभावित न हों।
उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले ही पर्याप्त स्टॉक तैयार रखा जाए और वितरण तंत्र को मजबूत किया जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए।
साढ़े नौ लाख से अधिक सिलेण्डरों की मांग का अनुमान
विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से नवंबर के बीच राज्य के लगभग 14,901 पंजीकृत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करीब 9,67,950 व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की आवश्यकता होगी। इस बड़ी मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से अतिरिक्त आवंटन की मांग की जा रही है, जिससे यात्रा के चरम समय में भी आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
आपूर्ति में सुधार, दोगुनी हुई उपलब्धता
हाल के दिनों में गैस आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। जहां पहले प्रतिदिन लगभग 3,000 सिलेण्डरों की आपूर्ति हो रही थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 6,000 से अधिक कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि तेल कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय और लगातार निगरानी के कारण यह संभव हो पाया है।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग और गैस के दुरुपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 31 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में 5,389 निरीक्षण, 87 छापेमारी, 16 एफआईआर और 7 गिरफ्तारियां की गई हैं। इसके अलावा 699 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए और करीब 1.01 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर भी नजर
विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल एलपीजी ही नहीं, बल्कि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन और आपात सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए तेल कंपनियों के साथ समन्वय मजबूत किया गया है।
सरकार का दावा है कि इन तैयारियों और सख्त निगरानी के चलते इस बार चारधाम यात्रा के दौरान न तो गैस की कमी होगी और न ही कालाबाजारी की गुंजाइश। यात्रियों और व्यापारियों को सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की पर्यटन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़

You Might Also Like

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी

राहत की खबर: उत्तराखंड में बिजली दरें जस की तस, बढ़ोतरी प्रस्ताव खारिज

Kedarnath के लिए 8 हेली ऑपरेटर तय, किराये में मामूली संशोधन

बुलडोजर के साथ हुआ सीएम धामी का स्वागत, सड़क मार्ग यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

TAGGED: and action against black marketing to ensure smooth services for pilgrims., stricter monitoring, Uttarakhand government prepares for Char Dham Yatra with increased LPG supply
Web Editor April 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
उत्तराखंड April 1, 2026
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
क्राइम April 1, 2026
रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड क्राइम March 31, 2026
ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड March 31, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस, खाद्य विभाग ने बनाई व्यापक रणनीति
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित
  • ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, 1105 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी
  • राहत की खबर: उत्तराखंड में बिजली दरें जस की तस, बढ़ोतरी प्रस्ताव खारिज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,078)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,973)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,472)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,343)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,259)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?