By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दुबई से लाई गई केमिकल डिवाइस के साथ पांच युवक गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
उत्तराखंड
लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > दुबई से लाई गई केमिकल डिवाइस के साथ पांच युवक गिरफ्तार
क्राइम

दुबई से लाई गई केमिकल डिवाइस के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2024/07/13 at 3:33 AM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : दून में रेडियोएक्टिव या केमिकल घटना की आशंका से पूरे पुलिस महकमे में 24 घंटे हड़कंप की स्थिति रही। यह स्थिति तब उपजी जब पुलिस को राजपुर रोड स्थित एक फ्लैट में कुछ युवकों के रेडियोएक्टिव डिवाइस के साथ होने की खबर मिली। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा तो वहां संदिग्ध डिवाइस के साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 05 युवक मिले। पुलिस ने उनसे डिवाइस के बारे में पूछा तो इसे न सिर्फ रेडियोएक्टिव पदार्थ से संबंधित बताया गया, बल्कि यह भी कहा कि डिवाइस को खोलने पर रेडिएशन फैल सकता है। यह बात सुनकर पुलिस सकते में आ गई और किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। आनन-फानन में डिवाइस की जांच के लिए बुलंदरशहर से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम बुलाई गई। परीक्षण में रेडिएशन की जगह केमिकल होने पर अब डिवाइस को जांच के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भेजा गया है। ताकि डिवाइस की सत्यता को लेकर स्पष्ट जानकारी प्राप्त की जा सके।

दूसरी तरफ दून में डिवाइस लाने की मंशा जानने के लिए पुलिस आरोपित युवकों से गहन पूछताछ में जुट गई है। हालांकि, अभी यह पता चल पाया है कि डिवाइस को खरीद फरोख्त के लिए दून लाया गया था और इसकी डील करोड़ों रुपए में की जानी थी। इस डील में तीन अन्य आरोपितों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा और सहारनपुर में दबिश दी जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जाखन स्थित ब्रुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन का फ्लैट है, जिसे कुछ बाहरी व्यक्तियों को किराए पर दिया है। गुरुवार को सूचना मिली कि फ्लैट में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपने साथ कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ की डिवाइस व अन्य सामग्री लेकर आए हैं। व्यक्ति डिवाइस की खरीद फरोख्त की बात कर रहे हैं। सूचना पर थाना राजपुर से एक टीम मौके पर भेजी गई, जहां पांच व्यक्ति मिले। उनके पास से एक डिवाइस जिस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था। इसके साथ ही एक काले रंग का बाक्स मिला, जिसे फ्लैट में मौजूद व्यक्तियों ने रेडियाे एक्टिव पावर आर्टिकल बताया।

मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ था और रेडिएशन फैलने की आशंका को देखते हुए उपकरणों वाले कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने टेलीटेक्टर, अल्साइन मानिटर व मिनि रेड बीटा इंटरनल उपकरणों से डिवाइस की जांच की तो उसमें रेडियो एक्टिव तत्व होने की आशंका जताई गई। जिसे बाद एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई को डिवाइस के संबंध में जानकारी दी। जिसके क्रम में नरोरा बुलंदशहर से नरोरा एटोमिक पावर स्टेशन से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने लगभग तीन से चार घंटे तक डिवाइस का परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में टीम को डिवाइस में रेडियो एक्टिव पदार्थ तो नहीं मिले, लेकिन उसमें कुछ अन्य केमिकल होने की बात सामने आई। केमिकल की जांच के लिए डिवाइस को गहन परीक्षण के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई भेजे जाने की संस्तुति की गई। पुलिस के मुताबिक डिवाइस को परमाणु अनुसंधान केंद्र भेज दिया गया है।

पुलिस ने इन आरोपितों को किया गिरफ्तार
– सुमित पाठक निवासी विजयनगर आगरा, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी आधार अपार्टमेंट नगला, न्यू आगरा उत्तर प्रदेश
– तबरेज आलम निवासी रिढी ताजपुर थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
– सरवर हुसैन निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली
– जैद अली निवासी बडोवाली मस्जिद, थाना जहांगीराबाद, भोपाल मध्य प्रदेश
– अभिषेक जैन निवासी टाप रेजिडेंसी, थाना करोल, भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्य सचिव के घर के पास ही चल रही थी डील
पुलिस ने जिस फ्लैट से आरोपितों को गिरफ्तार किया है वह शहर का पाश एरिया है और फ्लैट के निकट ही मुख्य सचिव का आवास भी है। पुलिस आरोपितों के कुछ सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पता किया जा रहा है कि आरोपित किस मंसूबे से डिवाइस को देहरादून लेकर आए थे। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका तो नहीं थी। इसके अलावा उनके अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उनके संपर्क भी खंगाले जा रहे हैं।

दुबई से लाई गई डिवाइस, मास्टर माइंड है सुमित पाठक
अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह का मास्टर माइंड सुमित पाठक है, जोकि किसी बिट्टू नाम के व्यक्ति से डिवाइस को दुबई से लेकर आया था। इस डिवाइस की खरीद फरोख्त करने के लिए वह देहरादून आए थे। डिवाइस की जांच के बाद पता चलेगा कि उसके अंदर कितना खतरनाक केमिकल है। यदि डिवाइस के अंदर खतरनाक केमिकल मिलता है तो यह बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। दून पुलिस तीन आरोपितों की तलाश में अब नोएडा व सहारनपुर में दबिश दे रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद शनिवार को मामले का पर्दाफाश हो सकता है।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: Five youths arrested with chemical device brought from Dubai
Web Editor July 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन
Next Article बदरीनाथ धाम में प्रभारी रावल की जिम्मेदारी संभालेंगे नायब रावल, अनुष्ठान आज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड March 1, 2026
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड March 1, 2026
उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
उत्तराखंड March 1, 2026
लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड February 28, 2026

Recent Posts

  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
  • होली के रंगों में रंगे सीएम
  • उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
  • लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,013)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,917)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,405)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,271)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,203)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?