By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेलोत्सव : स्कूल आफ मैनेजमेंट ओवरआल चैम्पियन
Share
Notification Show More
Latest News
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > खेलोत्सव : स्कूल आफ मैनेजमेंट ओवरआल चैम्पियन
स्पोर्ट्स

खेलोत्सव : स्कूल आफ मैनेजमेंट ओवरआल चैम्पियन

Web Editor
Last updated: 2024/10/20 at 3:38 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी विजेताओं, छात्र-छात्राओं व खेलोत्सव के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ सलिल गर्ग, सलाहकार, माननीय चेयरमैन, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् वरिष्ठ कार्डियोलाॅजिस्ट श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, विशिष्ट अतिथि डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया। एसजीआरआरयू की छात्राओं ने गणेश वन्दना की मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ सलिल गर्ग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेलोत्सव में सभी खिलाड़ियों ने उत्सापूर्वक प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने कहा पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महवपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 14 से 19 अक्टूबर तक आयोजित खेलोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। खेलोत्सव के चेयरपर्सन डाॅ पुनीत ओहरी एवम् सचिव डाॅ सत्य प्रकाश जोशी ने खेलोत्सव का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। ईशा शर्मा के नेतृत्व में चेतन, यूयूत्सा, समर एवम् मिताली ने मंच संचालन किया।

बालक वर्ग में 100 मीटर फर्राटा दौड मे स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी के छात्र अंशुल बिष्ट और बालिका वर्ग में ह्यूमैनिटीज की अदिति ने फाइनल जीता। बालक वर्ग 200 मीटर में फार्मेसी के अभिनव कुमार और ह्यूमैनिटीज़ की प्राची जमलोकी सिरमौर रहे। बालक वर्ग 400 मीटर में बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस के महेन्द्र सिंह और बालिका वर्ग मंे मैनेजमेंट की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 800 मीटर में नीरज कुमार और बालिका वर्ग में पूर्णंमा अव्वल रहे। बालक वर्ग रिले रेस में आर्यन, उत्कर्ष, आयुष, रितिक ने खिताबी दौड़ जीती बालिका वर्ग में योगिता, सिमरन, पूजा, दिपिका एवम् खुशी की जोड़ी अव्वल रही। रस्साकशी बालक वर्ग में स्कूल आॅफ फार्मेसी एवम् बालिका वर्ग में स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज ने खिताबी जीत दर्ज की।

इस अवसर पर डाॅ आर.पी.सिंह, कोओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ पंकज मिश्रा, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ मनीष मिश्रा, डाॅ कमला ध्यानी, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ मोनिका बांगडी, डाॅ अरुण कुमार, डाॅ विपुल जैन, डाॅ हितेन्द्र चैहान, डाॅ गणराजन, डाॅ मनबीर नेगी, डाॅ मनीष देव, डाॅ प्रीति जुयाल, डाॅ मंजुषा त्यागी, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ रविन्द्र कुमार, मनदीप नारंग, कमल बिजलवाण, संजय नेगी, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे, मसूरी में सजी शाही शादी

आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे चाइनामैन कुलदीप, विवाह की रस्मे शुरू 

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

TAGGED: Sports Festival: School of Management Overall Champion
Web Editor October 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 24 साल के सफर में आधी आबादी ने भरी ऊंची उड़ान
Next Article केदारनाथ बेस कैंप में टेंट में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड October 11, 2026
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
  • भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,323)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,491)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,148)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,755)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,550)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?