By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading:  अवैध मदरसों के समर्थन का जनता देगी कांग्रेस को जवाब : भट्ट
Share
Notification Show More
Latest News
41 साल बाद फिर रचा इतिहास, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में स्‍पेस की सैर पर निकले भारत के शुभांशु
देश-विदेश
अपडेट : यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू
देश-विदेश
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर ने ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में बिताए सुकून के पल 
उत्तराखंड
अपडेट ::केदारनाथ यात्रा : मलबा हटाने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू
देश-विदेश
केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > राजनीती >  अवैध मदरसों के समर्थन का जनता देगी कांग्रेस को जवाब : भट्ट
राजनीती

 अवैध मदरसों के समर्थन का जनता देगी कांग्रेस को जवाब : भट्ट

Web Editor
Last updated: 2025/03/28 at 3:18 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस की विशेष समुदाय परस्त और विभाजन वाली सोच को वक्फ, मुस्लिम पर्सनल आदि तमाम विवादों की जड़ बताया है। धार्मिक कट्टरता के प्रतीक जिहाद शब्द को क्रांति से जोड़ना, देश और प्रदेश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों का अपमान है। जेहाद और अवैध मदरसों के समर्थन वाली कांग्रेस को जनता चुनावों में पुनः सबक सिखाएगी।

मीडिया मे जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के लोग तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं। आलाकमान की शह पर लोग जेहाद शब्द की नई नई परिभाषा गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि इसके प्रचलित भावार्थ को सभी जानते हैं कि अपने धर्म से इतर अन्य लोगों का विचारों और सशरीर विरोध करना इसका असली अर्थ है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि राष्ट्रवादी और सनातन भाव वाले राज्य में रहने वाले इनकी पार्टी के लोग जेहाद को क्रांतिकारी बता रहे हैं। समुदाय विशेष के अपने वोट बैंक का यह महिमामंडन, देश और उत्तराखंड पर सर्वस्य न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों का अपमान है। इसी तरह कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व सीएम जिस तरह से अवैध मदरसों और मजारों का समर्थन कर रहे हैं, उसे भी जनता देख रहे है। लिहाजा समय आने पर चुनावों में देवतुल्य जनता कांग्रेस को फिर से करारा सबक सिखाएगी। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस नेताओं समेत इनके आलाकमान को अपने ऐसे कृत्यों के लिए जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

वहीं पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का ज़बाब देते हुए लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने कांग्रेस नेताओं को मुस्लिमपरस्ती पर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ये तुष्टिकरण वाली राजनीति बताती है कि आज देश में वक्फ बोर्ड, मुस्लिम पर्सनल कानून आदि ऐसी सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। वहीं आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग अपने को सनातनी कहते हैं और हमेशा दूसरे पक्ष की बात करते हैं। अभी इनके प्रवक्ता जिहाद पर ज्ञान बांट रहे हैं, उनको पता ही नहीं है कि जिहाद को अपने धर्म से अलग सभी को काफिर मानते हुए मिटाने के प्रयास को कहा जाता है। यह शब्द तो अरबी भाषा के ज़ेहद शब्द से आया है, जिसका अर्थ है दूसरे धर्म के लोगों को जीने मत दो, ये क्रांति तो अन्य धर्मों के विरोध की है, तो क्या कांग्रेस नेतृत्व ऐसी बातों का समर्थन करती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की यही देश विभाजन और मुस्लिमपरस्त राजनीति, उनकी पार्टी को लगातार रसातल में ले जा रही है।

You Might Also Like

निर्दलीय विधायक की सदस्यता के मुद्दे पर तीन साल बाद सबूत पेश करने को कहा

100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर

उत्‍तराखंड में भाजपा ने सारे अच्‍छे काम कर लिए, अब बिहार दिवस मनाया जा रहा : गणेश गोदियाल

कांग्रेस ने मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी

40 कारतूस पकड़े जाने पर हरीश रावत ने सरकार को घेरा

TAGGED: People will give answer to Congress for supporting illegal madrassas: Bhatt
Web Editor March 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सचिवालय में घुस अनु सचिव से मारपीट, मुकदमा दर्ज
Next Article वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी आनंदबर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

41 साल बाद फिर रचा इतिहास, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में स्‍पेस की सैर पर निकले भारत के शुभांशु
देश-विदेश June 25, 2025
अपडेट : यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू
देश-विदेश June 25, 2025
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर ने ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में बिताए सुकून के पल 
उत्तराखंड June 25, 2025
अपडेट ::केदारनाथ यात्रा : मलबा हटाने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू
देश-विदेश June 25, 2025

Recent Posts

  • 41 साल बाद फिर रचा इतिहास, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में स्‍पेस की सैर पर निकले भारत के शुभांशु
  • अपडेट : यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू
  • प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर ने ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में बिताए सुकून के पल 
  • अपडेट ::केदारनाथ यात्रा : मलबा हटाने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू
  • केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,563)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,510)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,013)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,810)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,732)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?