By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आइए यमुनोत्री और गंगोत्री से करें चार धाम यात्रा का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड
कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
उत्तराखंड
आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > आइए यमुनोत्री और गंगोत्री से करें चार धाम यात्रा का शुभारंभ
उत्तराखंड

आइए यमुनोत्री और गंगोत्री से करें चार धाम यात्रा का शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2025/04/29 at 10:47 AM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : देवभूमि उत्‍तराखंड चार धाम यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है। बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही औपचारिक तौर पर यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। धर्मग्रंथों के अनुसार यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थान हैं। मान्यता के अनुसार तीर्थयात्री इस दौरान सबसे पहले यमुनोत्री में यमुना और गंगोत्री में गंगा के दर्शन करते हैं। यहां से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार का अभिषेक करते हैं अंत में होते हैं बदरीशपुरी में भगवान नारायण के दर्शन। शास्त्रों में इसे भक्ति से मोक्ष तक की यात्रा कहा गया है।

 

यमुनोत्री धाम
उत्तराखंड हिमालय में बंदरपूंछ चोटी के पश्चिमी छोर पर समुद्रतल से 3291 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम। जानकी चट्टी से छह किमी की खड़ी चढ़ाई चढऩे के बाद यमुनोत्री पहुंचा जाता है। यहां पर स्थित यमुना मंदिर का निर्माण जयपुर की महारानी गुलेरिया ने 19वीं सदी में करवाया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना सूर्य की पुत्री हैं, जबकि यम पुत्र। इसलिए यमुना में स्नान करने पर यम की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यमुना का उद्गम यमुनोत्री से लगभग एक किमी दूर 4421 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री ग्लेशियर है। यमुनोत्री मंदिर के समीप गर्म पानी के कई कुंड हैं। इनमें सूर्यकुंड सबसे प्रसिद्ध है। मान्यता है कि अपनी पुत्री को आशीर्वाद देने के लिए सूर्यदेव ने यहां गर्म जलधारा का रूप धारण किया था। श्रद्धालु इसी कुंड में चावल और आलू कपड़े में बांधकर कुछ मिनट तक छोड़ देते हैं और पके हुए इन पदार्थों को प्रसाद स्वरूप घर ले जाते हैं। सूर्यकुंड के पास ही एक शिला है, जिसे दिव्य शिला के नाम से जाना जाता है। यात्री यमुनाजी की पूजा पहले इस दिव्य शिला का पूजन करते हैं। इसी के पास जमुना बाई कुंड है, जिसका निर्माण करीब सौ साल पहले हुआ था। इस कुंड का पानी हल्का गर्म है, जिसमें पूजा सेपहले स्नान किया जाता है। यमुनोत्री के पुजारी और पंडा पूजा करने के लिए खरसाली गांव से आते हैं, जो जानकी बाई चट्टी के पास ही है।
——————–
गंगोत्री धाम
गंगोत्री धाम समुद्रतल से 3140 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गंगोत्री को ही गंगा का उद्गम स्थल माना गया है। हालांकि, गंगा गंगोत्री से ऊपर गोमुख ग्लेशियर से निकलती है। गंगोत्री में गंगा को ‘भागीरथीÓ नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा भगीरथ के नाम पर इस नदी का नाम भागीरथी
पड़ा। कथा है कि राजा भगीरथ ही तपस्या करके गंगा को पृथ्वी पर लाए थे। सतयुग में सूर्यवंशी राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ कराने का निश्चय किया। इस दौरान उनका घोड़ा जहां-जहां गया, उनके 60 हजार पुत्रों ने उन स्थानों को अपने अधीन कर लिया। इससे देवराज इंद्र चिंतित हो गए और उन्होंने घोड़े को पकड़कर कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया। राजा सगर के पुत्र मुनिवर का अनादर करते हुए घोड़े को छुड़ा ले गए। इससे कुपित कपिल मुनि ने सगर के पुत्रों को भस्म हो जाने का श्राप दे दिया। लेकिन, सगर के क्षमा याचना करने पर कपिल मुनि द्रवित हो गए और बोले कि अगर स्वर्ग में प्रवाहित होने वाली गंगा पृथ्वी पर आ जाए और उसके पावन जल का स्पर्श इस राख से हो जाए तो उनके पुत्र जीवित हो उठेंगे। लेकिन, सगर गंगा को पृथ्वी पर लाने में असफल रहे। बाद में उनके पुत्र भगीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने में सफलता प्राप्त की। ऐसा माना जाता है कि 18वीं सदी में गोरखा कैप्टन अमर सिंह थापा ने शंकराचार्य के सम्मान में गंगोत्री मंदिर का निर्माण किया था। 20 फीट ऊंचा यह मंदिर भागीरथी नदी के बायें तट पर सफेद पत्थरों से निर्मित है। राजा माधोसिंह ने वर्ष 1935 में इसका जीर्णोद्धार कराया, जिससे मंदिर की बनावट में राजस्थानी शैली की झलक मिलती है। मंदिर के समीप भागीरथी
शिला है, जिस पर बैठकर भगीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तप किया था।
———————

गंगोत्री मार्ग : ऋषिकेश से शुरू होने वाली यात्रा में उत्तरकाशी में विश्वनाथ व शक्ति मंदिर, भाष्कर प्रयाग, गंगनानी में गर्म पानी का कुंड, धराली में पौराणिक शिव मंदिर समूह, मुखवा में गंगा के शीतकालीन पड़ाव और भैरवघाटी में  भैरवनाथ मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं।
————————

यमुनोत्री मार्ग : ऋषिकेश से शुरू होने वाले मार्ग में गंगनानी में प्रयाग से पूर्व होने वाले गंगा व यमुना की धाराओं के संगम, ऋषि जमदाग्नि मंदिर, हर्षिल में हरि शिला, हनुमानचट्टी में हनुमान मंदिर और यमुनोत्री के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में यमुना मंदिर के दर्शनों का लाभ ले सकते हैं।

 

ऐसे पहुंचें
————–
यात्री हवाई जहाज से सीधे देहरादून के पास जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथवा रेल से सीधे ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। ऋषिकेश से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की देखरेख में यात्रा का संचालन होता है।

 

नजदीकी हवाई अड्डा : जौलीग्रांट
नजदीकी रेलवे स्टेशन : ऋषिकेश
सड़क मार्ग : हरिद्वार-ऋषिकेश

 

 

You Might Also Like

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन

टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 

आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता

TAGGED: Let us start the Char Dham Yatra from Yamunotri and Gangotri
Web Editor April 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा के लिए रवाना
Next Article केदारनाथ धाम : यात्रा मार्ग पर जीपीएस एवं पर्यटन मित्रों की तैनाती, टोकन व्यवस्था से दर्शन की समयसीमा को घटाया जाएगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड January 23, 2026
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड January 23, 2026
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड January 22, 2026
कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
उत्तराखंड January 22, 2026

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
  • टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
  • एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
  • कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
  • आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,939)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,864)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,360)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,222)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,156)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?