By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading:  23 क्विंटल से अधिक नकली पनीर जब्त, दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम >  23 क्विंटल से अधिक नकली पनीर जब्त, दो गिरफ्तार
क्राइम

 23 क्विंटल से अधिक नकली पनीर जब्त, दो गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/04/30 at 5:01 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औऱ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ —पनीर— को पकड़ा गया है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, थाना रायपुर पहुंचे। इसके साथ ही अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजवर सिंह जग्गी द्वारा सचल खाद्य विश्लेषणशाला (Mobile Food Testing Lab) को तत्काल मौके पर भेजा गया।

प्राथमिक परीक्षण में उक्त पनीर में एस.एम.पी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) और फॉर्मलीन जैसे हानिकारक रसायनों की उपस्थिति पाई गई, जो कि जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह द्वारा क्वालिटी डेयरी, तपोवन चौक का पनीर जब्त किया गया, जो कि शाहरुख खान, ढालीपुर, विकासनगर से लिया गया था।
थाना रायपुर की सूचना पर क्वालिटी डेयरी के गोदाम से लगभग 7 क्विंटल पनीर बरामद किया गया, जिसे अनहाइजीनिक परिस्थितियों में संग्रहित किया जा रहा था। सचल जांच रिपोर्ट में फॉर्मलीन की पुष्टि एवं पनीर की दुर्गंध और गुणवत्ता के क्षय को देखते हुए मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया गया।

गुप्त सूचना पर ईश्वर विहार में बड़ी बरामदगी: 2 अभियुक्त गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व थाना रायपुर पुलिस द्वारा अपर ईश्वर विहार स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई। मौके पर 1 पिकअप वैन से लगभग 1 क्विंटल 20 किलो पनीर उतरता हुआ मिला तथा गोदाम से लगभग 6 क्विंटल पनीर बरामद किया गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा जांच में पनीर को नकली व मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त घोषित किया गया।

पुलिस ने मौके से दुकानदार अब्दुल मन्नान और वाहन चालक आरिफ को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन दोनों ने कबूल किया कि यह नकली पनीर मनोज, नरेन्द्र चौधरी और शाहरूख नामक व्यक्तियों द्वारा सहारनपुर के कासमपुर स्थित जंगलों में बनी अवैध फैक्ट्री से सप्लाई किया गया था।

सहारनपुर में फैक्ट्री पर छापा, 16 क्विंटल नकली पनीर बरामद, फैक्ट्री सील

सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व देहरादून पुलिस द्वारा सहारनपुर प्रशासन से संपर्क किया गया। मंडलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, सहायक आयुक्त, उपजिलाधिकारी बेहट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी व टीम ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां से 16 क्विंटल नकली पनीर, रसायन व उपकरण बरामद किए गए। फैक्ट्री को तत्काल सील कर नकली पनीर नष्ट किया गया।

कुल बरामदगी:

23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर

नकली पनीर की सप्लाई में प्रयुक्त पिकअप वाहन

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. अब्दुल मन्नान पुत्र सलीम अहमद, रायपुर रोड, ईश्वर विहार, देहरादून

2. आरिफ पुत्र मेहंदी हसन, बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून

 

“यह कार्रवाई राज्य के खाद्य तंत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। नकली पनीर जैसे ज़हरीले उत्पादों पर कड़ी निगरानी और कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा। जनता से भी अपील है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।”

डॉ. आर. राजेश कुमार, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड

“जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई एक उदाहरण है। चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।” मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताजवर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड

You Might Also Like

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

लिव-इन पार्टनर की हत्या मे आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

TAGGED: Over 23 quintals of fake cheese seized, two arrested
Web Editor April 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से लिया चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा
Next Article गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चार धाम यात्रा शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड March 27, 2026
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड March 27, 2026
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
  • चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
  • देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,067)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,965)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,462)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,332)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,251)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?