By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर ओजरी में हो रहा बेली ब्रिज का निर्माण
Share
Notification Show More
Latest News
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर ओजरी में हो रहा बेली ब्रिज का निर्माण
उत्तराखंड

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर ओजरी में हो रहा बेली ब्रिज का निर्माण

Web Editor
Last updated: 2025/07/04 at 8:36 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 यमुनोत्री धाम के पास  स्‍याना चटटी में भस्‍खलन का मलबा जमा होने से यमुना का प्रवाह आंशिक तौर पर अवरुद्ध, हटाया जा रहा मलबा

उत्‍तरकाशी :  बादल फटने के बाद क्षतिग्रस्‍त हुए यमुनोत्री नेशनल हाईवे की मरम्‍मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यहां अब बेली ब्रिज बनाया जा रहा है। इससे जल्‍द से जल्‍द आवागमन सुचारु किया जा सके। बेली ब्रिज के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री वाहन द्वारा सिलाई बैंड तक पहुंचा दी गई है,जिसे धीरे-धीरे आवश्यकतानुसार ओजरी नामक स्‍थान तक पहुंचाया जा रहा है। दूसरी ओर बादल फटने के बाद बहेे नौ श्रमिकों में से सात का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश अभी भी जारी है, जबकि दो शव पहले ही मिल गए थे दूसरी ओर यमुनोत्री धाम के पास  स्‍याना चटटी में भस्‍खलन का मलबा जमा होने से यमुना नदी का प्रवाह आंशिक तौर पर अवरुद्ध हुआ है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क मार्ग बहाली के कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए तथा कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जब तक ओजरी में सड़क पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाती,तब तक यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को पैदल मार्ग से सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित रखें। सिलाई बैंड के पास क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है,जिससे क्षेत्र में आवागमन आंशिक रूप से बहाल हो सका है।

जिलाधिकारी ने कहा स्यानचट्टी क्षेत्र में भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण यमुना नदी के किनारे मलबा जमा हो गया था,जिससे नदी का जलप्रवाह में आंशिक अवरुद्ध हुआ है। सिंचाई विभाग द्वारा मलबा हटाने और यमुना नदी में अवरुद्ध जल के निकासी कार्य किया जा रहा है इस कार्य के लिए जेसीबी,पोकलैंड समेत अन्य भारी मशीनरी मौके पर तैनात की गई है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यमुना नदी में आंशिक अवरुद्ध पानी निकासी कार्य में तेजी लाई जाए तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचने के लिए सभी एहतियाती कदम सुनिश्चित किए जाए।

सिलाई बैंड हादसे में लापता लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,आईटीबीपी,पुलिस,आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग पर यात्रियों और स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था के अंतर्गत दोनों छोर पर पर्याप्त संख्या में वाहन तैनात किए गए हैं,ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

You Might Also Like

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति

यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

TAGGED: Bailey bridge is being constructed at Ojri on Yamunotri National Highway
Web Editor July 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सबह कुछ देर रोकने के बाद केदारनाथ यात्रा सुचारु
Next Article गृहमंत्री ने मुख्‍यमंत्री से फोन पर की बात, राज्‍य के हालात की जानकारी ली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
  • खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,624)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,547)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,385)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?