By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटें बढ़कर हुईं 200
Share
Notification Show More
Latest News
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > करियर > एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटें बढ़कर हुईं 200
करियर

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटें बढ़कर हुईं 200

Web Editor
Last updated: 2025/09/13 at 1:02 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

SGRRIM&HS Dehradun MBBS Seats Increased to 200 | Largest Medical College in Uttarakhand

 

राज्य का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बना श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज

देहरादून, 13 सितंबर 2025 : उत्तराखण्ड की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRIM&HS), देहरादून की एमबीबीएस सीटों की संख्या अब 150 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। यह अनुमोदन नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा प्रदान किया गया है, जिसकी जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने दी।

इस उपलब्धि के साथ ही एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा मेडिकल संस्थान बन गया है। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता कॉलेज के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, समर्पण और लगन का प्रतिफल है।

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीनिकल एक्सपोजर बना सफलता की कुंजी
वर्ष 2006 से प्रदेश में सेवाएं दे रहा यह संस्थान उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है। कॉलेज में अब 200 एमबीबीएस सीटों के साथ-साथ 162 पीजी सीटें और 19 डीएम-एमसीएच सुपर स्पेशियलिटी सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज से संबद्ध श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एक अत्याधुनिक टीचिंग अस्पताल है, जहाँ प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिए पहुँचते हैं। यही कारण है कि यह अस्पताल न केवल देहरादून, बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखण्ड की ‘लाइफ लाइन’ बन चुका है।

हाल ही में एनएमसी द्वारा संस्थान का मूल्यांकन किया गया, जिसमें फैकल्टी की संख्या, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध लाइब्रेरी, शोध की गुणवत्ता, पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल और शिक्षण व्यवस्था जैसे विभिन्न बिंदुओं पर कॉलेज को परखा गया। संस्थान इन सभी मानकों पर खरा उतरा, जिससे उसे यह अनुमोदन प्राप्त हुआ।

प्रदेश के युवाओं को मिलेगा चिकित्सा शिक्षा का नया अवसर
एमबीबीएस सीटों में वृद्धि से उत्तराखण्ड के युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के और अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भी और मजबूती मिलेगी। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की यह उपलब्धि प्रदेश को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

You Might Also Like

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू

भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

सैयम बालियान बने भारतीय सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

TAGGED: ⁹, and clinical exposure., Dehradun, expert faculty, has received NMC approval to increase MBBS seats from 150 to 200. Now the largest medical college in Uttarakhand, SGRR Institute of Medical & Health Sciences, SGRRIM&HS offers top-class infrastructure
Web Editor September 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून में फोटोग्राफर्स ने सीखीं सिनेमैटोग्राफी की बारीकियां
Next Article होमवर्क के डर से यूनीफार्म और बस्‍ता जंगल में छिपा गायब चार बच्चे, पुलिस ने ढूंढा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड February 27, 2026
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
  • नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,004)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,909)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,394)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,264)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,198)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?