By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भैया दूज के दिन शीतकालीन प्रवास पर जाएँगे बाबा केदार 
Share
Notification Show More
Latest News
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
उत्तराखंड
लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > भैया दूज के दिन शीतकालीन प्रवास पर जाएँगे बाबा केदार 
उत्तराखंड

भैया दूज के दिन शीतकालीन प्रवास पर जाएँगे बाबा केदार 

Web Editor
Last updated: 2025/10/02 at 1:59 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Kedarnath and Panch Kedar Closing Dates 2025 Announced | Kapat Bandh Dates

ऊखीमठ, 2 अक्तूबर 2025 : विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर, गुरुवार (भैया दूज) के दिन प्रातः 8:30 बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के उपरांत बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत डोली 23 अक्टूबर को रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी और 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ विराजमान होगी।

इसी प्रकार पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 18 नवंबर, मंगलवार को वेदपाठियों और पुजारियों की उपस्थिति में शुभमुहूर्त पर बंद किए जाएंगे। इसके बाद देवडोली 18 नवंबर को प्रथम पड़ाव गौंडार, 19 नवंबर को राकेश्वर मंदिर, 20 नवंबर को गिरिया और 21 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। इसी दिन पारंपरिक मद्महेश्वर मेला भी आयोजित होगा।

वहीं तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर, गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद श्री तुंगनाथ जी की विग्रह डोली 6 नवंबर को चौपता, 7 नवंबर को भनकुन होते हुए 8 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ पहुंचेगी।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कपाट बंद होने से पूर्व देवधामों में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

पंचकेदार कपाट बंद होने की तिथियां:

केदारनाथ धाम – 23 अक्टूबर 2025

तुंगनाथ धाम – 6 नवंबर 2025

मद्महेश्वर धाम – 18 नवंबर 2025

You Might Also Like

होली के रंगों में रंगे सीएम

उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 

लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ

काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

TAGGED: 2025 (Bhai Dooj). Tungnath will close on November 6 and Madmaheshwar on November 18. Check full Panch Kedar closing schedule here, The sacred Kedarnath temple will close for winter on October 23
Web Editor October 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नशे में धुत so ने मारी वाहनों को टक्कर, निलंबित, मुकदमा दर्ज
Next Article परंपरा का शंखनाद : दशहरे पर लड़ा गया अनोखा गागली युद्ध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड March 1, 2026
उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
उत्तराखंड March 1, 2026
लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड February 28, 2026
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026

Recent Posts

  • होली के रंगों में रंगे सीएम
  • उत्तराखंड में 16 से परखी जायेंगी आपदा की तैयारियां 
  • लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,011)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,916)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,404)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,270)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,201)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?