By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
स्वास्थ्य

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2026/02/18 at 3:08 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand’s First Robotic Fully Automated Laboratory Launched at SGRRIMHS Dehradun

देहरादून, 18 February2026 । चिकित्सा जांच और रोग निदान के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने एक नया इतिहास रच दिया है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के जैव रसायन विभाग द्वारा राज्य की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला एवं उत्कृष्टता केन्द्र का बुधवार, 18 फरवरी 2026 को शुभारंभ किया गया। यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर स्थित केन्द्रीय जैव रसायन प्रयोगशाला में स्थापित की गई है

इस अवसर पर “सिक्स सिग्मा और पूर्ण प्रयोगशाला स्वचालन के लाभ” विषय पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस उपलब्धि को मरीजों के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए चिकित्सकों और पूरी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) के. प्रतापन, संस्थान के प्राचार्य डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अनिल मलिक, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी व डाॅ. वीरेन्द्र वर्मा, जैव रसायन विभागाध्यक्ष डाॅ. तारिक मसूद, प्रोफेसर डाॅ. राणा उसमानी तथा प्रयोगशाला प्रभारी डाॅ. अंशुल एम. काला ने रिबन और केक काटकर प्रयोगशाला का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेषज्ञों का वैज्ञानिक विचार-विमर्श रहा। मेदांता अस्पताल, लखनऊ की कंसल्टेंट बायोकैमिस्ट डॉ. भावना बैस ने रोबोटिक टोटल लैब ऑटोमेशन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक जांच की सटीकता बढ़ाने, रिपोर्ट मिलने के समय को कम करने और मरीजों को तेज व विश्वसनीय उपचार उपलब्ध कराने में बेहद सहायक है। वहीं डाॅ. तारिक मसूद ने सिक्स सिग्मा आधारित गुणवत्ता प्रणाली की भूमिका पर जानकारी देते हुए बताया कि इससे जांच में त्रुटियां न्यूनतम होती हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परिणाम मिलते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला से नमूनों की पूर्ण डिजिटल ट्रैकिंग, मानवीय त्रुटियों में कमी और तेज टर्नअराउंड टाइम संभव होगा। इससे आईसीयू और आपातकालीन मरीजों के उपचार में भी तेजी आएगी। कुल मिलाकर यह पहल उत्तराखण्ड में विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाओं और बेहतर मरीज देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

TAGGED: accurate and world-class diagnostic test results for patients., offering faster, Uttarakhand’s first robotic fully automated laboratory was inaugurated at SGRRIMHS Dehradun
Web Editor February 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
Next Article अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड April 4, 2026
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड April 3, 2026
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
  • व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
  • आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,084)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,978)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,479)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,355)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,266)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?