By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड

MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई

Web Editor
Last updated: 2026/06/22 at 3:48 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 22 june 2026। देहरादून के अगले डेढ़ दशक के विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को अंतिम रूप देने से पहले मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जनसहभागिता को प्राथमिकता दी है। महायोजना के प्रारूप पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के लिए एमडीडीए ने 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरान नागरिकों, भू-स्वामियों, विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर तैयार इस कार्यक्रम के तहत देहरादून को 12 सेक्टरों में विभाजित कर अलग-अलग स्थानों पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। सभी सुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। प्राधिकरण का मानना है कि शहर के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज को अंतिम रूप देने में स्थानीय लोगों की राय सबसे अहम है।

देहरादून महायोजना-2041 शहर के सुनियोजित, संतुलित और सतत विकास का रोडमैप है। इसमें आवासीय क्षेत्रों के विस्तार, व्यावसायिक गतिविधियों, संस्थागत विकास, औद्योगिक क्षेत्रों, हरित पट्टियों, परिवहन नेटवर्क, पार्किंग व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल, सड़क संपर्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े व्यापक प्रावधान शामिल किए गए हैं। तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण के बीच यह योजना भविष्य की चुनौतियों से निपटने की दिशा भी तय करेगी।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि महायोजना-2041 केवल सरकारी दस्तावेज नहीं, बल्कि देहरादून के भविष्य का विजन है। इसकी सफलता नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार योजना में संशोधन भी किया जाएगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक सेक्टर में अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी, जो प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का अभिलेखीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता से तैयार महायोजना अधिक व्यावहारिक और जनहितकारी साबित होगी।

जनसुनवाई का पहला चरण 6 जुलाई को अजबपुर खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेक्टर-1 से शुरू होगा, जबकि अंतिम सुनवाई 21 जुलाई को चंद्रबनी रोड स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट में सेक्टर-12 के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, दून यूनिवर्सिटी, नगर निगम टाउन हॉल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, डीआईटी यूनिवर्सिटी, पॉलीटेक्निक सुधोवाला और अन्य प्रमुख संस्थानों में भी सुनवाई आयोजित की जाएगी।

एमडीडीए ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने सेक्टर की निर्धारित तिथि पर जनसुनवाई में भाग लेकर सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि देहरादून की विकास योजना वास्तव में जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप तैयार की जा सके।

You Might Also Like

राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

TAGGED: Dehradun Master Plan 2041: MDDA Announces Public Hearing Schedule for Citizens
Web Editor June 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
Next Article एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,276)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,136)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,633)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,556)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,395)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?