By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
Share
Notification Show More
Latest News
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

Web Editor
Last updated: 2026/06/20 at 5:06 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 20 June 2026। उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण तब आया जब श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) विश्वविद्यालय के छात्र सुमीर ज्ञवाली ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उत्तराखंड बल्कि देश और विश्वविद्यालय का गौरव विश्व मंच पर बढ़ा है।
भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सुमीर ज्ञवाली ने पारंपरिक समूह प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहराया। इसके अलावा सीनियर-बी पुरुष वर्ग के ट्रेडिशनल योगासन इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक भी हासिल किया।
विशेष बात यह रही कि विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय दल में उत्तराखंड से सुमीर ज्ञवाली एकमात्र खिलाड़ी थे। वर्तमान में वह श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी में एमएससी योगिक साइंस एंड अल्टरनेटिव थेरेपीज के छात्र हैं।
विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमीर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुमीर भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि सुमीर की सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है।
सुमीर ज्ञवाली की यह उपलब्धि उत्तराखंड में योग प्रतिभाओं के बढ़ते स्तर और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण है। उनकी सफलता ने प्रदेश के युवाओं को योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा दी है।

You Might Also Like

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति

यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

TAGGED: SGRR University Student Sumeer Gyawali Wins Gold and Bronze at World Yogasana Championship 2026
Web Editor June 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड June 20, 2026
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,267)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,127)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,628)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,549)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,388)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?