By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मायानगरी में पहाड़ की महक से धामी भाव विभोर 
Share
Notification Show More
Latest News
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मायानगरी में पहाड़ की महक से धामी भाव विभोर 
उत्तराखंड

मायानगरी में पहाड़ की महक से धामी भाव विभोर 

Web Editor
Last updated: 2026/07/06 at 4:43 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

प्रवासी उत्तराखंडियों से मुख्यमंत्री का भावुक संवाद, कहा- दुनिया में आप ही उत्तराखंड के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर

 

Mumbai, 06 july 206। मुंबई की चकाचौंध के बीच जब उत्तराखंड के लोकगीत, बोली और संस्कृति की गूंज सुनाई दी तो माहौल भावनाओं से भर उठा। प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी केवल प्रवासी नहीं, बल्कि देवभूमि की पहचान और गौरव के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके इस संबोधन पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीलों की दूरी रिश्तों और भावनाओं को कभी कम नहीं कर सकती। उत्तराखंड से दूर रहकर भी प्रवासी समाज अपनी मेहनत, ईमानदारी और उपलब्धियों से राज्य का नाम रोशन कर रहा है। यही जुड़ाव नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़े हुए है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन कर प्रवासी समाज की प्रतिभा और अनुभव को राज्य के विकास से जोड़ा है। आज देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासी निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 27 प्रवासियों ने 29 पैतृक गांव गोद लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी द्वारा अपने पैतृक गांव को गोद लेने को मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल विकास की राह पर नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी दृढ़ संकल्पित है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जैसी पहलें इसी सोच का हिस्सा हैं।
अंत में धामी ने प्रवासी उत्तराखंडवासियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, अनुभव, निवेश और सामाजिक योगदान से मातृभूमि का हाथ थामे रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और प्रवासी समाज के साझा प्रयासों से उत्तराखंड आत्मनिर्भर, समृद्ध और देश का अग्रणी राज्य बनेगा। सम्मेलन में मौजूद प्रवासियों ने भी राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प दोहराया।
बॉक्स: स्टार्टअप से निवेश तक, उपलब्धियों का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में पहला स्थान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अचीवर्स और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स श्रेणी मिली है। उन्होंने बताया कि 3.76 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है।
बॉक्स: गांव लौट रही है जवानी
धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज, एक जनपद-दो उत्पाद, मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, होम-स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड और लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ताकत दी है। पर्यटन के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों से रिवर्स पलायन को भी गति मिली है।

You Might Also Like

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद

पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन

हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी

ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील

TAGGED: CM Dhami Calls Uttarakhand Diaspora the State’s Biggest Brand Ambassadors
Web Editor July 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सिया को सोनम केस’ से मिली साजिश की पटकथा?
Next Article टनकपुर से हजूर साहिब तक सीधी रेल सेवा शुरू, श्रद्धालुओं का लंबा इंतजार खत्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड August 24, 2026
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड August 23, 2026
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड August 23, 2026
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड August 23, 2026

Recent Posts

  • कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
  • पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
  • हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
  • बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
  • ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,037)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,908)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,418)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,314)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,102)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?