By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मालागूंठी में मौत का टकराव, भाई-बहन की मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Latest News
रसोई से निकलीं सात सहेलियां, पहाड़ में खड़ी कर दीं कारोबार की नींव
उत्तराखंड
विदेश में नौकरी का रास्ता तलाशेगा उत्तराखंड, भारतीय मिशनों से मांगी जाएगी रोजगार की जानकारी
उत्तराखंड
मालागूंठी में मौत का टकराव, भाई-बहन की मौके पर मौत
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड
गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मालागूंठी में मौत का टकराव, भाई-बहन की मौके पर मौत
उत्तराखंड

मालागूंठी में मौत का टकराव, भाई-बहन की मौके पर मौत

Web Editor
Last updated: 2026/08/31 at 4:32 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Rishikesh, 31 August 2026। बदरीनाथ हाईवे पर मालागूंठी के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। कार और डंपर की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में पीछे बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार में चार लोग सवार होकर ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। मालागूंठी के पास मोड़ पर सामने से आ रहे डंपर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डंपर के नीचे जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार चला रहे ऋषभ सेमवाल और उनके पास बैठी उनकी बहन रक्षा सेमवाल, निवासी डांग, श्रीनगर, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठीं सुहानी और ईशानी घायल हो गईं। दोनों कीर्तिनगर की रहने वाली बताई गई हैं।

बताया गया कि मृतकों के पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। रक्षा कीर्तिनगर अस्पताल में लैब टेक्निशियन थीं, जबकि ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के साथ अस्थायी रूप से कार्यरत थे। पुलिस ने घटना की सूचना स्वजन को दे दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

You Might Also Like

रसोई से निकलीं सात सहेलियां, पहाड़ में खड़ी कर दीं कारोबार की नींव

विदेश में नौकरी का रास्ता तलाशेगा उत्तराखंड, भारतीय मिशनों से मांगी जाएगी रोजगार की जानकारी

ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी

गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा

मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी

Web Editor August 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
Next Article विदेश में नौकरी का रास्ता तलाशेगा उत्तराखंड, भारतीय मिशनों से मांगी जाएगी रोजगार की जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रसोई से निकलीं सात सहेलियां, पहाड़ में खड़ी कर दीं कारोबार की नींव
उत्तराखंड August 31, 2026
विदेश में नौकरी का रास्ता तलाशेगा उत्तराखंड, भारतीय मिशनों से मांगी जाएगी रोजगार की जानकारी
उत्तराखंड August 31, 2026
मालागूंठी में मौत का टकराव, भाई-बहन की मौके पर मौत
उत्तराखंड August 31, 2026
ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड August 30, 2026

Recent Posts

  • रसोई से निकलीं सात सहेलियां, पहाड़ में खड़ी कर दीं कारोबार की नींव
  • विदेश में नौकरी का रास्ता तलाशेगा उत्तराखंड, भारतीय मिशनों से मांगी जाएगी रोजगार की जानकारी
  • मालागूंठी में मौत का टकराव, भाई-बहन की मौके पर मौत
  • ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
  • गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,092)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,977)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,469)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,374)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,141)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?