By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
Share
Notification Show More
Latest News
ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड
गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड
मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड
नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड

ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी

Web Editor
Last updated: 2026/08/30 at 4:55 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 30 August 2026। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर मौजूद ग्लेशियर झीलों से पैदा होने वाले संभावित खतरे पर अब तकनीक की नजर रहेगी। ग्लेशियर झीलों में जलस्तर, आकार और जलभराव में होने वाले बदलावों को पकड़ने के लिए सेटेलाइट इमेजरी, ड्रोन और रिमोट सेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। असामान्य बदलाव सामने आने पर समय रहते अलर्ट जारी कर संवेदनशील क्षेत्रों में बचाव एवं राहत की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर प्रदेश में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति और उनसे जुड़े संभावित जोखिमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुनिया में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए इस्तेमाल हो रही अत्याधुनिक तकनीकों का अध्ययन कर उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।
मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक संवेदनशीलता और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए ग्लेशियरों और उनसे बनी झीलों की वैज्ञानिक निगरानी जरूरी है। केवल आपदा के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय संभावित खतरे की पहले पहचान कर तैयारी करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सैटेलाइट इमेजरी और रिमोट सेंसिंग के साथ ड्रोन, सेंसर आधारित निगरानी तथा अन्य आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए।
निगरानी व्यवस्था का उद्देश्य झीलों में होने वाले छोटे से छोटे बदलाव को समय रहते दर्ज करना होगा। विशेष रूप से संभावित खतरे वाली झीलों पर नजर रखते हुए अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इससे झील में असामान्य जलस्तर बढ़ने या अन्य बदलाव की स्थिति में संबंधित एजेंसियों को तत्काल सूचना मिल सकेगी और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सकेगा।
बाक्स: बारिश पर 24 घंटे अलर्ट रहें अधिकारी
बैठक में प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से पैदा हुई परिस्थितियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। नदियों के जलस्तर, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, बंद सड़कों के साथ बिजली, पेयजल और संचार सेवाओं की लगातार निगरानी करने को कहा गया।
हाईवे के संवेदनशील हिस्सों में पहले से रहेगी मशीनरी
हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी, पोकलैंड और अन्य आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में यातायात जल्द बहाल किया जा सके। नदी किनारे बसे क्षेत्रों में लोगों को जलस्तर बढ़ने के संभावित खतरे के प्रति जागरूक करने और जरूरत पड़ने पर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा गया। डैम और बैराज से पानी छोड़े जाने पर डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों को पूर्व सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।

You Might Also Like

गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा

मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी

ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे

अब एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज और हरिद्वार, दो कुंभ नगरियों के बीच बनेगा तेज कॉरिडोर

उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में

TAGGED: Uttarakhand Glacier Lakes to Be Monitored by Satellites and Drones
Web Editor August 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
उत्तराखंड August 30, 2026
गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
उत्तराखंड August 30, 2026
मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
उत्तराखंड August 30, 2026
ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड August 27, 2026

Recent Posts

  • ग्लेशियर झीलों की सेटेलाइट-ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
  • गांवों की पिच से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचेगी उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभा
  • मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू न करने वाले मदरसे होंगे बंद : धामी
  • ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
  • नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,077)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,960)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,458)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,356)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,135)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?