By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
Share
Notification Show More
Latest News
अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
उत्तराखंड
हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, हिमालय परिषद को मिलेंगे एक करोड़
उत्तराखंड
स्कूल जा रहे 15 बच्चों के सामने शावकों संग पहुंचा भालू, मचा हड़कंप
उत्तराखंड
बर्फीली चुनौती को ललकारने निकले सेना के जांबाज, माउंट त्रिशूल पर फतह का मिशन
उत्तराखंड
हरतालिका तीज अब सरकारी स्तर पर भी मनाएगा उत्तराखंड
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
उत्तराखंड

अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत

Web Editor
Last updated: 2026/09/07 at 4:19 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत

पहले चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध होगी सुविधा

देहरादून, लोकसत्य। उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का रास्ता अब आसान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के पहले चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

योजना के तहत प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा, रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास जरूरी है। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के कई प्रतिभाशाली युवा आर्थिक दिक्कतों, संसाधनों और उचित मार्गदर्शन के अभाव में अच्छे कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि आर्थिक तंगी या संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों में बाधा नहीं बनेगी।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। सरकार युवाओं को अवसर और संसाधन देने के साथ प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ढाई लाख से अधिक युवा विद्यार्थियों के साथ वैचारिक मंथन कर उनके विचार और सुझाव लिए जा रहे हैं। युवाओं की आकांक्षाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विशेष काम के लिए राज्य में अलग युवा आयोग बनाया जाएगा।

बड़े सपने देखें युवा

धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार अवसर, संसाधन, मार्गदर्शन और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए युवाओं के साथ खड़ी है।

छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी पद

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के साथ विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने पर सरकार का जोर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल शिक्षा का भी विस्तार किया जा रहा है।

कोचिंग संस्थान जिम्मेदारी से कराएं तैयारी

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने योजना से जुड़े कोचिंग संस्थानों से विद्यार्थियों की तैयारी पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा। उन्होंने संस्थानों से इसे केवल व्यावसायिक दायित्व न मानकर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेने की अपेक्षा की। कहा कि नियमित संवाद और विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार सहयोग उनकी तैयारी और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।

You Might Also Like

हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, हिमालय परिषद को मिलेंगे एक करोड़

स्कूल जा रहे 15 बच्चों के सामने शावकों संग पहुंचा भालू, मचा हड़कंप

बर्फीली चुनौती को ललकारने निकले सेना के जांबाज, माउंट त्रिशूल पर फतह का मिशन

हरतालिका तीज अब सरकारी स्तर पर भी मनाएगा उत्तराखंड

पिरुल से जलेगी केदारनाथ के ढाबों की भट्ठी, खच्चरों की लीद से बनेगा ईंधन

TAGGED: Uttarakhand Free Online Coaching for Youth Under New Scheme
Web Editor September 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, हिमालय परिषद को मिलेंगे एक करोड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
उत्तराखंड September 7, 2026
हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, हिमालय परिषद को मिलेंगे एक करोड़
उत्तराखंड September 7, 2026
स्कूल जा रहे 15 बच्चों के सामने शावकों संग पहुंचा भालू, मचा हड़कंप
उत्तराखंड September 7, 2026
बर्फीली चुनौती को ललकारने निकले सेना के जांबाज, माउंट त्रिशूल पर फतह का मिशन
उत्तराखंड September 6, 2026

Recent Posts

  • अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
  • हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, हिमालय परिषद को मिलेंगे एक करोड़
  • स्कूल जा रहे 15 बच्चों के सामने शावकों संग पहुंचा भालू, मचा हड़कंप
  • बर्फीली चुनौती को ललकारने निकले सेना के जांबाज, माउंट त्रिशूल पर फतह का मिशन
  • हरतालिका तीज अब सरकारी स्तर पर भी मनाएगा उत्तराखंड

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,250)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,137)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,660)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,521)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,293)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?