By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर
Share
Notification Show More
Latest News
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > करियर > एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर
करियर

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर

Web Editor
Last updated: 2024/03/05 at 11:30 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आॅटोमाबाइल, रियल इस्टेट, एल एण्ड टी, टाइम्स आॅफ इण्डिया, पतंजलि, हाइक एजुकेशन सहित 25 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट हुए। चयनित छात्र-छात्राओं को 5 लाख के पैकेज पर चयन हुआ। यह जानकारी एसजीआरआर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट समन्वयक डाॅ मनीषा मैदुली ने दी।

मंगलवार को एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में रोजगार मेले का शुभारंभ कुलपति डाॅ यशबीर दीवान व कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूडी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नांनदी फाउंडेशन, महिंद्रा ग्रुप के द्वारा रोजगार मेले को स्पोंसर किया गया। रोजगार मेले की विशेषता यह रही कि नामचीन कंपनियों के एच.आर. विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार की तयारी की विस्तृत जानकारी भी मौके पर ही दी। तीन राउंड पर आधारित चयन प्रक्रिया में लिखित, प्रस्तुतिकरण एवम् साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई। विभिन्न नामचीन कंपनियों के मानव संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने करियर चयन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल एवम प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्णं योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय समन्वयक, मनोज तिवारी मुख्य कुलानुशासक एवम प्रवक्ता, सुमन विज सहित सभी विभागों के डीन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

You Might Also Like

भारत में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध : नड्डा

सैयम बालियान बने भारतीय सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

मसूरी–चकराता में बर्फबारी के आकर्षण में उमड़ी भीड़, सड़कों पर थमी रफ्तार

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ

दून डिफेंस ड्रीमर्स ने रचा इतिहास, एनडीए व एनए  में 710 छात्र चयनित

TAGGED: employment fair
Web Editor March 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट के तहत अब तक हो चुकी है 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग : मुख्यमंत्री
Next Article योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा डिप्लोमा कोर्स अब दो साल का होगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड February 27, 2026
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
  • नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,004)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,909)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,394)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,264)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,198)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?