By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज एक कारगर उपायः पद्मश्री डाॅ. संजय
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड
अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज एक कारगर उपायः पद्मश्री डाॅ. संजय
उत्तराखंड

अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज एक कारगर उपायः पद्मश्री डाॅ. संजय

Web Editor
Last updated: 2023/04/07 at 12:23 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर एवं सेवा सोसाइटी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “अच्छे स्वास्थ्य के लिए मिलिट का महत्व“ पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी जी ने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि जब प्रदेश अपनी 25 वीं वर्षगांठ मना रहा होगा उस समय उत्तराखंड में मोटे अनाजों का उत्पादन आज की तुलना में दोगुना होगा। सरकार गरीबों को दिए जाने वाले 5 कि.ग्रा. अनाज में 1 कि.ग्रा. मोटा अनाज दे रही है। ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ. एस. एन. सिंह ने कहा कि जो अनाज गरीबों का खाद्यान्न कहा जाता था आज अमीर लोग भी इस खाने को पसंद करने लगे हैं।
राष्ट्रपति से सम्मानित स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डाॅ. सुजाता संजय ने बताया कि लोग अभी जंक फूड खाने के दुष्परिणामों का अंदाज नहीं लगा पा रहे हैं लेकिन मेरे अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकती हूं कि जंक फूड माहवारी में अनियमितता एवं बांझपन का एक महत्वपूर्ण कारण है। ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. गौरव संजय ने विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा उठाए गए सभी कदमों का अच्छे ढंग से अध्ययन किया और बताया कि आज पूरी दुनिया चेचक, पोलियो जैसी महामारी से मुक्त हुई है तो वह विश्व स्वास्थ संगठन के सकारात्मक कार्यों से ही संभव हुआ है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुरेंद्र मित्तल जी ने कहा कि संघ का उद्देश्य यही है कि सब सुखी हों सब निरोगी हों। डॉ. महावीर अग्रवाल, प्रति उपकुलपति, पतन्जलि योगपीठ, हरिद्वार ने कहा कि परिवारों में भजन और भोजन दिन भर में कम से कम एक बार साथ में करना चाहिए। उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हेम चंद्र पांडे ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा चलाए गए कई कार्यक्रमों द्वारा आज लगभग 90 प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में हो रहे हैं जिससे प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु दर में एक अतुलनीय कमी आई है।
ग्राफिक एरा, डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय, देहरादून के डॉ. अमल शंकर शुक्ल जी ने कहा कि मोटे अनाजों का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि खास त्यौहारों पर खास अन्न ही खाए जाते थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रतीक संजय ने आए हुए सभी अतिथियों, छात्रों एवं नागरिकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री संजय नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, योगेश अग्रवाल, सोनिया, लक्ष्मी, देवेन्द्र, करिश्मा, नेहा, संतोषी, सविता, शिवानी, भारती, अंबिका आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन

एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण

उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

चाय से बहुरे प्रियंका के दिन

अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

TAGGED: focused on millets
Web Editor April 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
Next Article चौबट्टाखाल को 129 करोड़ 11 लाख का ताेहफा, 22 योजनाओं का किया गया लोकार्पण व शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
उत्तराखंड July 15, 2026
एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
उत्तराखंड July 15, 2026
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड July 14, 2026
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड July 13, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में विकसित होंगे ग्लैंपिंग डेस्टिनेशन
  • एआई से होगी वनों की पहरेदारी, रियल टाइम में पकड़े जाएंगे अतिक्रमण
  • उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
  • अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,313)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,172)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,662)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,618)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,426)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?