By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 11 फीट लंबी टाइगर की खाल व हड्डी के साथ चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
स्वास्थ्य
सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > 11 फीट लंबी टाइगर की खाल व हड्डी के साथ चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

11 फीट लंबी टाइगर की खाल व हड्डी के साथ चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2023/07/23 at 8:11 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : एसटीएफ की टीीम ने बडी कार्रवाई करते हुए टाइगर की खाल व हड्डी के साथ 04 शातिर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार किए। वन्यजीव तस्करों का नेटवर्क उत्तराखण्ड से दिल्ली तक फैला था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम ने कल रात्रि खटीमा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 04 शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 टाइगर(बाघ) की खाल व करीब 15 किग्रा बाघ की हड्डी बरामद की है। गिरफ्तार चारों तस्कर जनपद पिथौरागढ़ स्थित धारचूला के रहने वाले हैं और लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे।

कल शाम एसटीएफ को सूचना मिली कि चार शातिर तस्कर एक सफेद रंग की बोलेरो जीप से खटीमा की तरफ आ रहे हैं जिसपर संयुक्त टीम द्वारा घेराबन्दी कर उन्हें खटीमा टॉल प्लाजा के पास रोक लिया तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर से टाइगर की खाल व भारी मात्रा में हड्डियाँ बरामद हयी। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उक्त टाइगर की खाल व हड्डी को वे काशीपुर निवासी एक व्यक्ति से लाये थे और जिसे आज बेचने के लिए खटीमा ले जा रहे थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा में वन्यजीव जन्तू संरक्षण अधिनियम में पंजीकृत कराया गया।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कई दिनों से कुमायूँ के जंगलों से वन्यजीव-जन्तुओं के अवैध शिकार की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी जिस पर कुमायूँ युनिट को लगाया गया था। आज हमारी टीम के द्वारा वाइल्ड लाइफ दिल्ली व खटीमा फोरेस्ट टीम के साथ एक ज्वांइट ऑपरेशन चलाकर 04 वन्यजीव तस्करों को भारी मात्रा में वन्यजीव अंगो के साथ गिरफ्तार किया गया है, ये अब तक की सबसे बड़ी टाइगर स्किन है जिसकी लम्बाई करीब 11 फिट है, इतने बड़े टाइगर का शिकार कहाँ और कब किया गया इसकी पूरी जानकारी एसटीएफ द्वारा जुटायी जा रही है, शीघ्र ही आगे और गिरफ्तारियाँ की जायेंगी। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये चारो तस्करों के विरुद्ध फॉरेस्ट विभाग खटीमा में वन्यजीव अधि0 व वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. कृष्ण कुमार पुत्र वीर राम निवासी ग्राम बगीचा, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़
2.गजेंद्र सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गोठी कालिका, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़
3.संजय कुमार पुत्र नंदन राम निवासी गोठी कालिका, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़
4.हरीश कुमार पुत्र शेर राम निवासी गोठी कालिका, थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़।

बरामदगी का विवरण-
1. 01 टाइगर(बाघ) की खाल- लम्बाई 11 फिट
2. करीब 15 किग्रा बाघ की हड्डियाँ
3. एक बोलेरो जीप संख्या UK05TA2815

You Might Also Like

दून में सरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

बांग्लादेशी ममून ने कराया था रीना का धर्म परिवर्तन 

घनसाली में दो सड़क हादसे: एक की मौत, दूसरे को एसडीआरएफ ने बचाया

त्यूनी की युवती ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी से किया निकाह

TAGGED: four arrested
Web Editor July 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 335 आवासों का लोकार्पण, 1061 लाभार्थियों को पहली किस्त की धनराशि भी की प्रदान
Next Article हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
स्वास्थ्य February 10, 2026
सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड February 10, 2026
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड February 10, 2026
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड February 10, 2026

Recent Posts

  • इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
  • सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
  • केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
  • कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
  • रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,880)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,370)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,236)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?