By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: डेंगू : स्वास्थ्य सचिव ने जिला और मेला अस्पताल में खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Share
Notification Show More
Latest News
किसानों की कमाई का नया फार्मूला: मिट्टी में कार्बन बढ़ाओ, आय भी बढ़ाओ
उत्तराखंड
पौड़ी में गुलदार ने एक और बनाया निवाला, इलाके में दहशत
उत्तराखंड
उत्तराखंड में शराब महंगी, शौकिनों को बड़ा झटका
उत्तराखंड
गढ़वाल में सबसे ज्यादा आक्रामक हैं भालु
उत्तराखंड
टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > डेंगू : स्वास्थ्य सचिव ने जिला और मेला अस्पताल में खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार
स्वास्थ्य

डेंगू : स्वास्थ्य सचिव ने जिला और मेला अस्पताल में खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Web Editor
Last updated: 2023/09/09 at 1:26 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार का अभियान लगातार जारी है। आज शनिवार को स्वास्थ्य सचिव का काफिला हरिद्वार जनपद पहुंचा। जहां स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और उपजिला मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में डेंगू रोकथाम अभियान का जायजा लिया। निरीक्षण में खामियों पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थायें जल्द दुरूरत करने के निर्देश दिये। अस्पतालों में सफाई व्यवस्थाओं पर भी सचिव स्वास्थ्य ने कडी नाराजगी जाहिर की।

वहीं सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार ने अस्पतालों में डेंगू मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और व्यवस्थाएं परखीं। डॉ आर राजेश कुमार ने सभी चिकित्सालयों में डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त बैड की व्यवस्था रखने, आइसोलेशन वार्ड बनाने तथा त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने जिला महिला चिकित्सालय के एम0सी0एच0 विंग का निरीक्षण किया और एक माह के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। ताकि जनता को इसका लाभ जल्द से जल्द मिलने लगे। इसके साथ ही उन्होंने उपजिला मेला चिकित्सालय के जिरियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य सचिव ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार ने हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ आर0 राजेश कुमार ने कहा यह कॉलेज भविष्य में हरिद्वार के लिये वरदान साबित होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद जहां स्वास्थ्य सुविधाओं में ईजाफा होगा। वहीं मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अवसर बढ जायेंगे। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज के खुलने से आस-पास के स्थानीय लोगों के लिए कई तरह के रोजगार के अवसर भी बढेंगे।

आपको बता दें कि यह मेडिकल कॉलेज लगभग 67 एकड मंे फैला हुआ है। इस मेडिकल के निर्माण की लगात लगभग 538 करोड़ रूपये है। जिसमें से लगभग 309 करोड रूपये सरकार द्वारा इसके निर्माण के लिए जारी किये जा चुके हैं। 2024 के अंत तक यह मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 डॉ मनीष दत्त, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह रैना, ए0सी0एम0ओ0 डॉ आर0के0 सिंह, डॉ गुरनाम सिंह, मलेरिया अधिकारी सी0एम0 कंसवाल, डॉ तरुण, डॉ पंकज सिंह, डॉ अजय कुमार, सहित जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

वाण में ताले में बंद सेहत की उम्मीदें 

शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है ओरिएंटल मेडिसिन एवं एक्यूपंक्चर

दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएँ हाई अलर्ट पर

TAGGED: dengue
Web Editor September 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सड़क सुरक्षा की चुनौतियां: चिंता एंव चिंतन का विषय
Next Article आखिर मुख्‍यमंत्री क्‍यों बोले तीन वर्ष से पहले भ्‍ाी गददी छोडने को तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

किसानों की कमाई का नया फार्मूला: मिट्टी में कार्बन बढ़ाओ, आय भी बढ़ाओ
उत्तराखंड December 10, 2025
पौड़ी में गुलदार ने एक और बनाया निवाला, इलाके में दहशत
उत्तराखंड December 4, 2025
उत्तराखंड में शराब महंगी, शौकिनों को बड़ा झटका
उत्तराखंड November 30, 2025
गढ़वाल में सबसे ज्यादा आक्रामक हैं भालु
उत्तराखंड November 25, 2025

Recent Posts

  • किसानों की कमाई का नया फार्मूला: मिट्टी में कार्बन बढ़ाओ, आय भी बढ़ाओ
  • पौड़ी में गुलदार ने एक और बनाया निवाला, इलाके में दहशत
  • उत्तराखंड में शराब महंगी, शौकिनों को बड़ा झटका
  • गढ़वाल में सबसे ज्यादा आक्रामक हैं भालु
  • टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,879)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,820)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,314)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,169)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,104)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?