By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व
Share
Notification Show More
Latest News
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व
उत्तराखंड

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

Web Editor
Last updated: 2023/09/23 at 1:28 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय जी महाराज का 337वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना मंे सहयोग किया। इसके पश्चात संगतांे को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। तदोपरान्त विशेष लंगर का आयोजन किया गया। सायं-काल मंे श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी एवं चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आये हजारों वृद्ध, युवा तथा बच्चांे ने इस महानिर्वाण पर्व की पूजा अर्चना का हिस्सा बनकर अपने आपको धन्य महसूस किया। महानिवार्ण पर्व में शामिल होने के लिए आई संगतों ने श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम मेडिकल सहायता के लिए श्री दरबार साहिब में उपलब्ध रही।

श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म 1646 ई0 मंे चैत्र मास की पंचमी को हुआ था। वर्ष 1676 मंे गुरु महाराज जी देहरादून आये थे। देहरादून को श्री गुरु महाराज जी ने अपनी कर्मस्थली बनाकर पावन किया। श्री गुरु राम राय जी महाराज के डेरे के नाम से ही नगर का नाम देहरादून पड़ा। भाद्रसुदी 8 सवंत 1744 (4 सितम्बर सन् 1687) को वे परमात्मा का ध्यान करते हुए परमात्मा मंे लीन हो गये। श्री गुरु महाराज जी की आत्मा को अमर मानते हुए संगतंे समाधि की सेवा करती हैं और श्रद्धालु इस दिन को महानिर्वाण पर्व के रूप मंे मनाते हैं।

श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि गुरु को ईश्वर से भी ऊपर का स्थान प्राप्त है। क्योंकि गुरु के ज्ञान व गुरु के बताए मार्ग से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। गुरु पर्व गुरु के प्रति सम्मान एवम् समर्पण का पर्व है। इस दिन गुरु की पूजा करने से गुरु की दीक्षा का पूरा फल उनके शिष्यों को मिलता है। किसी व्यक्ति को अध्यात्म की दिशा में बढ़ने के लिए उन्हें गुरु की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि व शांति की अरदास भी की। श्री दरबार साहिब में सुबह से लेकर देर शाम तक संगतों का तांता लगा रहा है। संगतों ने श्री झण्डे साहिब, श्री दरबार साहिब के दर्शन किये व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

You Might Also Like

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील

देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

TAGGED: holy cermony
Web Editor September 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून की वादियों में शूट हो रही ‘दो पत्ती’
Next Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 600 से अधिक लोगो ने कराई स्वास्थ्य की जाँच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड March 28, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड March 28, 2026
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड March 27, 2026
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
  • देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,070)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,967)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,466)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,336)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,254)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?