By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड
कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Web Editor
Last updated: 2023/09/27 at 1:55 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन द्वारा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं के कल्याण के संबंध में मार्गदर्शन और परामर्श का महत्वश् विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित गर्ग, प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. पवन शर्मा, नैदानिक एवं पुनर्वास मनोविज्ञान एवं अनुसंधान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र धालवाल रहे।

सेमिनार का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डाॅ अजय कुमार खंडूड़ी, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा, डीन स्कूल ऑफ एजुकेशन प्रोफेसर डाॅ मालविका कांडपाल, रिसर्च डीन प्रोफेसर डाॅ. लोकेश गंभीर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सेमिनार की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि जब कोई छात्र या छात्रा उच्च स्तर के तनाव का अनुभव करता है, तो यह उसकी सीखने, याद रखने और बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके परिणामस्वरूप शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इसलिए छात्रों, उनके माता-पिता को उन कारकों के बारे में पता होना चाहिए जो तनाव पैदा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का दायित्व अपने छात्र का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अजय कुमार खंडूरी ने उपस्थित छात्रों और शोधार्थियों के समक्ष अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी एक छात्र किस प्रकार अपने मानसिक संतुलन को बनाए रख सकता है और अपने जीवन में सफल हो सकता है। साथ ही उन्होंने छात्रों मानसिक तनाव से बचने की प्रेरणा दी।

सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ शोभित गर्ग ने छात्रों को रचनात्मक तरीके से मानसिक तनाव से बचने के उपाय बताएं । साथ ही उन्हें तनाव के प्रकार और उसकी नकारात्मकता के साथ उनको दूर करने के विभिन्न तरीकों का भी ज्ञान दियाद्य
सेमिनार के दूसरे वक्ता मनोचिकित्सक डॉ पवन शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में तनाव हर व्यक्ति को है, जिसके कारकों के बारे में पता होना चाहिए जो तनाव पैदा कर सकते हैं। साथ ही उन्हें इलाज के उपायों के बारे में भी पता होना चाहिए जो एक छात्र के मानसिक और शारीरिक विकास को प्रभावित करता है। इस अवसर पर तीसरे वक्ता डॉ सुरेंद्र ढलवाल ने कहा कि आज के समय में युवा तनाव से सबसे अधिक ग्रसित हैं,जिन्हें उचित परामर्श के द्वारा तनाव से बचने और उसे दूर करने के उपाय सिखाए जा सकते हैं।

इस अवसर पर सेमिनार की समन्वयक डीन स्कूल आफ एजुकेशन प्रोफेसर डाॅ. मालविका कांडपाल ने बताया कि इस एक दिवसीय सेमिनार में उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा ,पंजाब के अलावा दूसरे कई प्रदेशों के उच्च शिक्षा संस्थानों से आए शोधार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। सेमिनार में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर सेमिनार की उपसमन्वय डॉक्टर रेखा ध्यानी ,डॉ रितु सिंह, के साथ प्रोफेसर आनंद कुमार, डॉ बलबीर कौर, लतिका भारद्वाज, राखी चैहान, प्राची बंसल, डॉ प्रियंका उपाध्याय के साथ ही डॉ मनोज गहलोत, राजेश रयाल के साथ सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और छात्र मौजूद रहे।

You Might Also Like

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

TAGGED: holy shrine
Web Editor September 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लंदन में सीएम धामी की मुहिम चढी परवान, 4800 करोड़ के निवेश का करार
Next Article दायित्‍वधारियों की सूची जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड October 22, 2026
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड October 21, 2026
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड October 19, 2026

Recent Posts

  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
  • उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
  • कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (15,966)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (15,767)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,177)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (14,600)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (14,333)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?