By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पुष्‍पांजलि प्रोजेक्‍टस का डायरेक्‍टर राजपाल वालिया नैनीताल से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > पुष्‍पांजलि प्रोजेक्‍टस का डायरेक्‍टर राजपाल वालिया नैनीताल से गिरफ्तार
क्राइम

पुष्‍पांजलि प्रोजेक्‍टस का डायरेक्‍टर राजपाल वालिया नैनीताल से गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2023/09/29 at 7:11 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : एसटीएफ ने पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एसटीएफ के अनुसार दीपक मित्तल व राजपाल वालिया ही है पुष्पांजली प्रोजेक्ट्स धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार।। विगत कई समय से राजपाल वालिया पुलिस और अन्य एजेंसियों को दे रहा गच्चा।। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अजमा रहा था, फिल्मी पैंतरे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद देहरादून में पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ्लैटों में निवेश करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामलों में दीपक मित्तल, राखी मित्तल एवं राजपाल बलिया आदि के विरुद्ध थाना डालनवाला पर कई मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। इन मामलों में मित्तल दंपति के साथ-साथ पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों द्वारा काफी प्रयास किया जा रहे थे, परंतु राजपाल वालिया द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलते रहने एवं कोई भी फोन का इस्तेमाल नहीं करने के कारण उसकी गिरफ्तारी सभी के लिए चुनौती बनी हुई थी ।

एसएसपी एसटीएफ ने इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक ठोस रणनीति तैयार की । इस रणनीति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा राजपाल वालिया के आनेदृजाने वाले सभी संभावित स्थानों पर सतर्क दृष्टि एवं उसके नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु अपनी एसटीएफ टीम को विगत काफी समय से मुस्तैद किया गया था, साथ ही इस इनामी अपराधी की जानकारी हेतु मैन्युअल सूचना एकत्रित करने के लिए अपने खबरियों को सचेत कर लगाया गया था । जिस पर दिनांक 29.9.23 की रात्रि में एसटीएफ को सूचना मिली कि राजपाल वालिया अपनी पत्नी शेफाली वालिया की जमानत के संबंध में नैनीताल आया हुआ है। जिस पर एसटीएफ की एक टीम द्वारा नेनीताल में दबिश देकर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी की गई है। ज्ञात हो कि अभी *कुछ दिवस पूर्व ई.डी. द्वारा पुष्पांजलि प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवम जिला स्तर पर उसकी जमानत खारिज हो गई है ।
पूछताछ में राजपाल बलिया द्वारा बताया गया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने किसी रिश्तेदार को किसी प्रकार से कोई फोन नहीं करता था यदि किसी से संपर्क करना हो तो किसी का भी फोन मांग कर संपर्क कर लेता था और हर दूसरे दिन अपना ठिकाना हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि अन्य राज्यों में बदल देता था।

You Might Also Like

दून में सरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

बांग्लादेशी ममून ने कराया था रीना का धर्म परिवर्तन 

घनसाली में दो सड़क हादसे: एक की मौत, दूसरे को एसडीआरएफ ने बचाया

त्यूनी की युवती ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी से किया निकाह

TAGGED: stf arrested
Web Editor September 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ओल्‍ड मसूरी रोड पर खाई में गिरे शामली के दो युवक, एक की मौत
Next Article टिहरी जिले में ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,877)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,231)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?