By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पद्म श्री डॉ. बी. के. एस.संजय का सुंदरबनी जम्मू में सम्मान
Share
Notification Show More
Latest News
अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
स्वास्थ्य
कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
उत्तराखंड
उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार
उत्तराखंड
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पद्म श्री डॉ. बी. के. एस.संजय का सुंदरबनी जम्मू में सम्मान
उत्तराखंड

पद्म श्री डॉ. बी. के. एस.संजय का सुंदरबनी जम्मू में सम्मान

Web Editor
Last updated: 2023/11/08 at 12:01 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : पद्म श्री डॉ.बी. के. एस. संजय जो उत्तराखंड के रहने वाले हैं उनके द्वारा जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी, जिला राजौरी में नि:शुल्क हड्डी जोड़ रोग से पीड़ित लोगों के लिए नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक किया गया। शिविर के दौरान लगभग 400 लोगों का शारीरिक परीक्षण किया गया और उनके मार्गदर्शन के साथ-साथ नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. के. एस. संजय ने बताते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण स्थानीय लोगों को अकसर घुटनों के दर्द एवं कमर दर्द की समस्या होती है। ऐसे में स्थानीय लोगों को यह सलाह दी जाती है कि वे दूध का सेवन अधिक से अधिक करें। इसके साथ ही जिन भी खाद्यान्नों में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है उनका सेवन करें। आलू, चावल एवं गेहूं का प्रयोग कम से कम करें और मोटे अनाज का उपयोग अधिक से अधिक करें । ज्वार, बाजरा सहित अन्य मोटे अनाजों और पहाड़ी क्षेत्रों में झरने से निकलने वाले पानी का सेवन करें ताकि उसमें समाहित सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को प्राप्त हो सके। जिससे हड्डियां कमजोर नहीं होगी और इसके साथ-साथ उन्होंने लोगों से अपील की, कि लोग शराब, तंबाकू एवं अन्य नशीली पदार्थों का सेवन बंद कर दें क्योंकि इनके सेवन से बहुत जल्दी मनुष्य की हड्डियां गल जाती हैं और थोड़ी सा हादसा होने पर भी हड्डियां एकदम टूट जाती हैं। शिविर के दौरान सतगुरु महामंडलेश्वर , संत श्री गुरुजी इंद्रजीत जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। लोगों ने शारीरिक परीक्षण कराकर नि:शुल्क दवाई लेने के साथ-साथ संत श्री गुरुजी इंद्रजीत जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

योगेश्वर संत श्री गुरु रामानंद जी महाराज एवं योगेश्वर संत श्री गुरु शिव शरण जी महाराज के पौत्र गद्दीनशीन संत श्री गुरु इंद्रजीत जी महाराज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केवल एक कीमती संपत्ति ही नहीं बल्कि एक संसाधन भी है जिसकी हम सभी को देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि उनकी संस्था इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है। आज की तारीख में यह सबसे दूरस्थ नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर था। सुंदर बनी जिला राजौरी जम्मू कश्मीर स्थित राधा कृष्ण मंदिर की संस्था ने इंद्रजीत गुरु जी की उपस्थिति में पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुंदरबनी के गणमान्य लोगों में सहनिदेशक डॉ. दीपराज, डॉ. नरेश कुमार शर्मा, संजीव चंद, सोनिया रावत, करिश्मा, संतोषी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’

कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख

उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

ऋषिकेश के उप-निबंधक पर गिरी गाज, डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने किया निलंबित

TAGGED: honour of doctor
Web Editor November 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन
Next Article सड़कों से बड़े डस्टबिन हटाए जाने चाहिए : मुख्‍य सचिव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’
उत्तराखंड February 19, 2026
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
स्वास्थ्य February 18, 2026
कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
उत्तराखंड February 16, 2026
उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार
उत्तराखंड February 16, 2026

Recent Posts

  • अब सडकों पर बनेंगे ‘मधुमक्खी गलियारे’
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ
  • कार्बेट के जंगलों में फिर गूंजी इंसानी-सी चीख
  • उत्तराखंड के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,984)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,895)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,386)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,251)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,187)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?