By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नैनीताल के पास कार खाई में गिरी, पांच पर्यटकों की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
सेब की लालिमा पर संकट के बादल
उत्तराखंड
राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
उत्तराखंड
अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
उत्तराखंड
मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
उत्तराखंड
उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > नैनीताल के पास कार खाई में गिरी, पांच पर्यटकों की मौत
उत्तराखंड

नैनीताल के पास कार खाई में गिरी, पांच पर्यटकों की मौत

Web Editor
Last updated: 2023/11/25 at 3:01 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

नैनीताल: नैनीताल से 55 किमी दूर बाघनी क्षेत्र में बिलासपुर(उप्र) के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद सिंचाई के लिए पानी लगाने गधेरे(गूल) तक पहुंचे ग्रामीण ने क्षतिग्रस्त कार व क्षतविक्षत पड़े शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाघनी निवासी श्याम सिंचाई नहर में पानी जोड़ने के लिए बाघनी पुल के नीचे गधेरे में उतरे थे। क्षतिग्रस्त कार व लोगों के शव पड़े देख उन्होंने गांव वालों को भी बुला लिया। ग्रामीणों से सूचना आपदा कंट्रोल रुम में मिलने के बाद कोटाबाग पुलिस के साथ ही प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद खाई में उतरी टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। तलाशते हुए पहुंचे स्वजन ने शवों की शिनाख्त की। एसडीएम प्रमाेद कुमार ने बताया कि शवों को खाई से निकालकर हल्द्वानी भिजवाया जाएगा।
बाघनी क्षेत्र में हुए हादसे के समय को लेकर संशय बना हुआ है। स्वजन के अनुसार पांचों दोस्त घूमने के लिए गुरूवार को नैनीताल आए हुए थे। उनके घर से निकलने की रात से ही फोन नहीं लग रहे थे। ऐसे में उन्हें चिंता सताने लगी। स्वजन ने शुक्रवार सुबह से ही सभी की तलाश शुरू कर दी।
एसडीएम ने बताया कि जिस स्थान पर वाहन गिरा है गधेरे में उतरकर भी आसानी से देख पाना संभव नहीं है। हादसा कब हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही समय का पता लग पाएगा।

यह हैं मृतक
रवि प्रताप सिंह (27) पुत्र बलवीर सिंह निवासी बिजली फार्म बिलासपुर रामपुर(उप्र)
सुखमीत सिंह (27) पुत्र इकबाल सिंह निवासी बिजली फार्म बिलासपुर रामपुर
जगरुप सिंह (27) पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम रतनपुर बिलासपुर रामपुर
गुरु सेवक सिंह (26) पुत्र मलकीत सिंह निवासी बारादरी बिलासपुर
जगजीत सिंह (23)पुत्र जीव सिंह सिकरौरा बिलासपुर
गुरुवार को घूमने आए थे पांचों दोस्त

You Might Also Like

सेब की लालिमा पर संकट के बादल

राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 

अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन

मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता

उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना

TAGGED: five killed ijn a road accident
Web Editor November 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article याद-ए-दुर्गेश नूर मंच की ओर से आयोजित मुशायरेे ने दिल जीता
Next Article टनल में फंसे श्रमिकों को दिए जाने वाले भोजन की सीएम ने की जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेब की लालिमा पर संकट के बादल
उत्तराखंड January 13, 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
उत्तराखंड January 12, 2026
अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
उत्तराखंड January 11, 2026
मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
उत्तराखंड January 11, 2026

Recent Posts

  • सेब की लालिमा पर संकट के बादल
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
  • अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
  • मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
  • उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,926)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,855)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,351)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,210)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,141)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?