By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नए साल से बीमा क्षेत्र में होगा बडा बदलाव
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड
ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > नए साल से बीमा क्षेत्र में होगा बडा बदलाव
देश-विदेश

नए साल से बीमा क्षेत्र में होगा बडा बदलाव

Web Editor
Last updated: 2023/12/14 at 1:17 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: नए साल में इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) एक उत्पाद के तहत कई इंश्योरेंस खरीदने की सुविधा प्रदान करने के लिए बीमा विस्तार योजना लांच करने जा रहा है। इस बीमा विस्तार योजना को गांव-गांव तक ले जाने के लिए बीमा वाहक रखे जाएंगे। इरडा ने वर्ष 2024 के अंत तक देश के हर ग्राम पंचायत में बीमा वाहक नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इंश्योरेंस कंपनियां मुख्य रूप से महिलाओं को बीमा वाहक के रूप में नियुक्त करेंगी।

इरडा सूत्रों के मुताबिक नए साल में कभी भी बीमा विस्तार योजना शुरू हो सकती है। जनवरी महीने से इसके शुरू होने की संभावना है। बीमा विस्तार उत्पाद में एक साथ जीवन, स्वास्थ्य, दुर्घटना और प्रापर्टी इंश्योरेंस की सुविधा होगी। यानी कि एक प्रीमियम देकर उपभोक्ता एक साथ चार इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। माना जा रहा है कि बीमा विस्तार योजना का प्रीमियम काफी कम होगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस उत्पाद को खरीद सके। इरडा ने वर्ष 2047 तक देश के प्रत्येक नागरिक को इंश्योरेंस के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है और बीमा विस्तार इस दिशा में किया गया प्रयास है। सूत्रों के मुताबिक बीमा विस्तार के तहत इंश्योरेंस कवर की राशि एक-दो लाख के बीच हो सकती है।

इरडा के मुताबिक बीमा विस्तार के लागू होते ही बीमा वाहक स्कीम शुरू हो जाएगी। इंश्योरेंस कंपनियां इरडा के नियमों के तहत बीमा वाहक की नियुक्ति करेंगी। बीमा वाहकों के पास इलेक्ट्रानिक मशीन होगी, जिसकी मदद से वे ग्राहकों का केवाईसी भी कर पाएंगे और इलेक्ट्रानिक फार्म में ग्राहकों से भुगतान का भी लेनदेन कर सकेंगे। ग्रामीण इलाके में बीमा वाहकों की नियुक्ति करने से इंश्योरेंस की पैठ बढ़ेगी, क्योंकि गांव का स्थानीय व्यक्ति वहां के लोगों की जरूरतों को अच्छी तरह समझता है और बीमा वाहक स्थानीय भाषा में उन्हें इंश्योरेंस के फायदे को बता सकेगा।

बीमा वाहक एक साथ कई कंपनियों के इंश्योरेंस उत्पाद को बेच सकेंगे। अभी कोई एजेंट एक इंश्योरेंस उत्पाद किसी एक ही कंपनी का बेच सकता है। मान लीजिए किसी एजेंट ने स्टार हेल्थ के इंश्योरेंस को बेचने के लिए कंपनी से कोड ले रखा है तो वह अपने नाम से केयर हेल्थ का इंश्योरेंस नहीं बेच सकता है। नए साल से ये एजेंट कई कंपनियों के एक ही श्रेणी के उत्पाद बेच सकेंगे। नए साल में इस नियम के लागू होने की कभी भी घोषणा हो सकती है।

You Might Also Like

एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 

बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप

हिमालय की हरियाली में आ रहे बदलाव ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, उपग्रह अध्ययन से मिले अहम संकेत

उत्तराखंड समेत देश के सभी बांधों का होगा जोखिम मूल्यांकन

Kkkkk

TAGGED: insurance sector
Web Editor December 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस बिहार के वैशाली सेे गिरफ्तार
Next Article पांच साल से फरार हत्‍या के दो आरोपी पुुलिस के हत्‍थे चढे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड February 27, 2026
नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
उत्तराखंड February 27, 2026
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड February 26, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड February 26, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
  • नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी
  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
  • ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,999)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,907)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,390)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,262)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,195)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?