By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जीएसटी चोरी कर लगाया 12 करोड का चूना
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > जीएसटी चोरी कर लगाया 12 करोड का चूना
क्राइम

जीएसटी चोरी कर लगाया 12 करोड का चूना

Web Editor
Last updated: 2023/12/30 at 4:30 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादूनः राज्य कर विभाग की आंखों में चार साल से धूल झोंक रहीं 12 फर्मों पर आखिरकार शिकंजा कस लिया गया है। बिटुमिन (एक तरह का प्राकृतिक पेट्रोलियम पदार्थ) और फ्यूल आयल का कारोबार करने वाली 12 फर्में चार वर्ष से जीएसटी चोरी में लिप्त थीं। इन फर्मों से संबंधित 16 प्रतिष्ठान फर्जी कारोबार के माध्यम से आइटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ लेकर सरकार को 12 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगा चुके थे।

राज्य कर विभाग के 60 अधिकारियों की टीम ने 12 फर्मों के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर व हल्द्वानी स्थित 16 प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी संख्या में आय-व्यय के दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

आयुक्त राज्य कर डा अहमद इकबाल के अनुसार, पिछले कुछ समय से इन फर्मों के कारोबार पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी। विभाग को इस तरह की सूचना मिल रही थी कि ये फर्में फर्जी कारोबार के माध्यम से करोड़ों रुपये का आइटीसी का गलत तरीके से क्लेम प्राप्त कर रही हैं। साथ ही इन्हें मानकों के विपरीत अपने कर की देयता से समायोजित किया जा रहा था।

विभाग ने जांच में पाया कि ये फर्में राज्य से बाहर की फर्मों के फर्जी बिल लगाकर कारोबार दर्शा रही थीं। इसी आधार पर आइटीसी भी क्लेम किया जा रहा था। कारोबार या माल के आवागमन के लिए जिन तिथियों के ई-वे बिल लगाए गए थे, उन तिथियों में इनके वाहनों ने संबंधित रूट के टोल प्लाजा को पार ही नहीं किया। या इनके वाहन अन्य रूट पर पाए गए। जांच में यह भी पाया गया कि जिन फर्मों के साथ कारोबार दिखाया गया या तो वह अस्तित्व में नहीं थीं, या उनका पंजीयन निरस्त पाया गया।

ऐसी फर्मों से भी माल की खरीद दिखाई गई, जिनसे कभी सौदा किया ही नहीं गया। स्पष्ट था कि यह सब कुछ फर्जी ढंग से आइटीसी का लाभ प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था।

वर्ष 2020-21 से कर रहे थे गोलमाल, मौके पर जमा कराए 1.13 करोड़
आयुक्त राज्य कर डा अहमद इकबाल के मुताबिक ये फर्में वर्ष 2020-21 से फर्जी कारोबार के माध्यम से जीएसटी की चोरी में लिप्त थीं। हालांकि, गोलमाल के पुख्ता प्रमाण हाथ लगने के बाद फर्मों ने 1.13 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा करा दिए हैं। बाकी की वसूली की जा रही है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: goods and service tax
Web Editor December 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गंगा में प्री वेडिंग शूट के दौरान युगल को पडे जान के लाले
Next Article राज्य के 331 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सात व्यवसाय के पाठ्यक्रम होंगे संचालित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड October 24, 2026
धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
उत्तराखंड October 24, 2026
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
  • धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती
  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (16,700)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,227)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,858)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,297)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,001)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?