By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रिश्‍वतखोरी के आरोपों से घिरे 605 अफसरों कर्मियों की लिस्‍ट तैयार
Share
Notification Show More
Latest News
सेब की लालिमा पर संकट के बादल
उत्तराखंड
राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
उत्तराखंड
अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
उत्तराखंड
मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
उत्तराखंड
उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > रिश्‍वतखोरी के आरोपों से घिरे 605 अफसरों कर्मियों की लिस्‍ट तैयार
उत्तराखंड

रिश्‍वतखोरी के आरोपों से घिरे 605 अफसरों कर्मियों की लिस्‍ट तैयार

Web Editor
Last updated: 2024/02/03 at 4:58 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : विजिलेंस डिपार्टमेंट ने घूसखोरी के आरोपों से घिरे 605 अधिकारियों और कर्मचारियों की हिट लिस्ट तैयार कर ली है। इस हिट लिस्ट में राजस्व और पुलिस के कार्मिक सबसे ऊपर हैं। घूसखोरी के आरोप में घिरे इन अधिकारियों और कर्मचारियों को नापने के लिए विजिलेंस की टीम ने जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार पर चोट करने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से विजिलेंस इकाई का हेल्पलाइन नंबर 1064 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर घूसखोर कार्मिक की शिकायत दर्ज करा सकता है। इस नंबर पर एक साल के भीतर 605 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व व पुलिस विभाग से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में विजिलेंस अब इन रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। जल्द ही भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर विजिलेंस शिकंजा कस सकती है।

घूसखोरों की शिकायत दर्ज करने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर वर्ष 2023 (नवंबर तक) के दौरान कुल 5462 शिकायतें आई हैं। इनमें से 605 शिकायतें रिश्वत संबंधी हैं। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। जिस अधिकारी व कर्मचारी की आय से अधिक संपत्ति पाई जाती है, तो उनसे संपत्ति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर विजिलेंस ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगेगी। संपत्ति अधिक पाए जाने पर भी मुकदमा कायम किया जाएगा।

कर्मचारियों को आगे रख रिश्वत बटोरने वाले अधिकारी भी रडार पर
विजिलेंस के मुताबिक तमाम अधिकारी ऐसे हैं, जो रिश्वत की मलाई खाने के लिए खोद तो आगे नहीं आते हैं, लेकिन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से ऊपर की कमाई का जुगाड़ करते रहते हैं। विजिलेंस ऐसे अधिकारियों को भी ट्रैप करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में विजिलेंस ने सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों से भी अपील की है कि यदि उनका उच्च अधिकारी रिश्वत की रकम बटोरने के लिए उन्हें आगे करता है तो तत्काल इसकी सूचना विजिलेंस को दी जाए। विजिलेंस ऐसे अधिकारियों को ट्रैप कर गिरफ्तार करेगी।

विजिलेंस फ्रंट-फुट पर, 2023 में ट्रैप में 22 प्रतिशत का इजाफा
धामी सरकार में विजिलेंस टीम फ्रंट-फुट पर आकर घूसखोरों को दबोच रही है। विजिलेंस ने वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2023 में 22 प्रतिशत अधिक ट्रैप किए हैं। इसमें चार राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं। वर्ष 2021 में विजिलेंस ने 06 ट्रैप कर 07 रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया था। इसमें 02 राजपत्रित व 05 अराजपत्रित अधिकारी शामिल थे। वहीं, वर्ष 2022 में 14 ट्रैप कर 15 आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इनमें एक राजपत्रित व 14 अराजपत्रित अधिकारी शामिल थे। वर्ष 2023 में 18 ट्रैप कर 20 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिसमें 04 राजपत्रित व 16 अराजपत्रित कार्मिक शामिल रहे। पिछले तीन वर्षों में कुल 38 ट्रैप में 42 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 07 राजपत्रित और 35 अराजपत्रित कार्मिक शामिल रहे।

घूसखोरी में इन विभाग के कार्मिकों पर शिकंजे की तैयारी
विभाग, शिकायतें
राजस्व 140
पुलिस विभाग 68
ग्राम्य विकास 41
यूपीसीएल 40
स्वास्थ्य विभाग 30
शिक्षा विभाग 27
पंचायती राज 19
लोनिवि 17
वन विभाग 17
खाद्य आपूर्ति 14
नगर निकाय 13
आरटीओ 12
सिंचाई विभाग 11
पेयजल विभाग 07
अन्य विभाग 149

You Might Also Like

सेब की लालिमा पर संकट के बादल

राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 

अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन

मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता

उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना

TAGGED: bribe
Web Editor February 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 10 हजार की रिश्‍वत लेते संग्रह अमीन व अनुसेवक गिरफ्तार
Next Article त्‍वचा पर सफेद दाग के लिए पतंजलि में हुआ गहन शोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेब की लालिमा पर संकट के बादल
उत्तराखंड January 13, 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
उत्तराखंड January 12, 2026
अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
उत्तराखंड January 11, 2026
मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
उत्तराखंड January 11, 2026

Recent Posts

  • सेब की लालिमा पर संकट के बादल
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
  • अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
  • मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
  • उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,926)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,854)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,350)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,210)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,140)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?