By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रिश्‍वतखोरी के आरोपों से घिरे 605 अफसरों कर्मियों की लिस्‍ट तैयार
Share
Notification Show More
Latest News
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार
क्राइम
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बनेगा मंत्र चिकित्सा केन्द्र
Uncategorized
केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल में भटकी मुंबई कीद महिला को एसडीआरएफ ने बचाया
उत्तराखंड
 एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए शोध पद्धति पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शिक्षा
uttrakhand tourism : रुद्रप्रयाग के सारी गांव में विश्राम कर निहारिए कुदरत के नजारे
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > रिश्‍वतखोरी के आरोपों से घिरे 605 अफसरों कर्मियों की लिस्‍ट तैयार
उत्तराखंड

रिश्‍वतखोरी के आरोपों से घिरे 605 अफसरों कर्मियों की लिस्‍ट तैयार

Web Editor
Last updated: 2024/02/03 at 4:58 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : विजिलेंस डिपार्टमेंट ने घूसखोरी के आरोपों से घिरे 605 अधिकारियों और कर्मचारियों की हिट लिस्ट तैयार कर ली है। इस हिट लिस्ट में राजस्व और पुलिस के कार्मिक सबसे ऊपर हैं। घूसखोरी के आरोप में घिरे इन अधिकारियों और कर्मचारियों को नापने के लिए विजिलेंस की टीम ने जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार पर चोट करने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से विजिलेंस इकाई का हेल्पलाइन नंबर 1064 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर घूसखोर कार्मिक की शिकायत दर्ज करा सकता है। इस नंबर पर एक साल के भीतर 605 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व व पुलिस विभाग से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में विजिलेंस अब इन रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। जल्द ही भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर विजिलेंस शिकंजा कस सकती है।

घूसखोरों की शिकायत दर्ज करने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर वर्ष 2023 (नवंबर तक) के दौरान कुल 5462 शिकायतें आई हैं। इनमें से 605 शिकायतें रिश्वत संबंधी हैं। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। जिस अधिकारी व कर्मचारी की आय से अधिक संपत्ति पाई जाती है, तो उनसे संपत्ति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर विजिलेंस ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगेगी। संपत्ति अधिक पाए जाने पर भी मुकदमा कायम किया जाएगा।

कर्मचारियों को आगे रख रिश्वत बटोरने वाले अधिकारी भी रडार पर
विजिलेंस के मुताबिक तमाम अधिकारी ऐसे हैं, जो रिश्वत की मलाई खाने के लिए खोद तो आगे नहीं आते हैं, लेकिन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से ऊपर की कमाई का जुगाड़ करते रहते हैं। विजिलेंस ऐसे अधिकारियों को भी ट्रैप करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में विजिलेंस ने सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों से भी अपील की है कि यदि उनका उच्च अधिकारी रिश्वत की रकम बटोरने के लिए उन्हें आगे करता है तो तत्काल इसकी सूचना विजिलेंस को दी जाए। विजिलेंस ऐसे अधिकारियों को ट्रैप कर गिरफ्तार करेगी।

विजिलेंस फ्रंट-फुट पर, 2023 में ट्रैप में 22 प्रतिशत का इजाफा
धामी सरकार में विजिलेंस टीम फ्रंट-फुट पर आकर घूसखोरों को दबोच रही है। विजिलेंस ने वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2023 में 22 प्रतिशत अधिक ट्रैप किए हैं। इसमें चार राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं। वर्ष 2021 में विजिलेंस ने 06 ट्रैप कर 07 रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया था। इसमें 02 राजपत्रित व 05 अराजपत्रित अधिकारी शामिल थे। वहीं, वर्ष 2022 में 14 ट्रैप कर 15 आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इनमें एक राजपत्रित व 14 अराजपत्रित अधिकारी शामिल थे। वर्ष 2023 में 18 ट्रैप कर 20 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिसमें 04 राजपत्रित व 16 अराजपत्रित कार्मिक शामिल रहे। पिछले तीन वर्षों में कुल 38 ट्रैप में 42 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 07 राजपत्रित और 35 अराजपत्रित कार्मिक शामिल रहे।

घूसखोरी में इन विभाग के कार्मिकों पर शिकंजे की तैयारी
विभाग, शिकायतें
राजस्व 140
पुलिस विभाग 68
ग्राम्य विकास 41
यूपीसीएल 40
स्वास्थ्य विभाग 30
शिक्षा विभाग 27
पंचायती राज 19
लोनिवि 17
वन विभाग 17
खाद्य आपूर्ति 14
नगर निकाय 13
आरटीओ 12
सिंचाई विभाग 11
पेयजल विभाग 07
अन्य विभाग 149

You Might Also Like

केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल में भटकी मुंबई कीद महिला को एसडीआरएफ ने बचाया

uttrakhand tourism : रुद्रप्रयाग के सारी गांव में विश्राम कर निहारिए कुदरत के नजारे

देहरादून के आईएसबीटी ड्रेनेज प्लान को लेकर डीएम सख्त

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ जल्द दिखेगा और भव्य, चौक चौराहे होंगे सुदंर

रामनगर अस्पताल में ई-रिक्शा से शव ढोने की घटना पर स्वास्थ्य विभाग सख्त,  तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

TAGGED: bribe
Web Editor February 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 10 हजार की रिश्‍वत लेते संग्रह अमीन व अनुसेवक गिरफ्तार
Next Article त्‍वचा पर सफेद दाग के लिए पतंजलि में हुआ गहन शोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार
क्राइम May 24, 2025
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बनेगा मंत्र चिकित्सा केन्द्र
Uncategorized May 24, 2025
केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल में भटकी मुंबई कीद महिला को एसडीआरएफ ने बचाया
उत्तराखंड May 24, 2025
 एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए शोध पद्धति पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शिक्षा May 24, 2025

Recent Posts

  • जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बनेगा मंत्र चिकित्सा केन्द्र
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल में भटकी मुंबई कीद महिला को एसडीआरएफ ने बचाया
  •  एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए शोध पद्धति पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • uttrakhand tourism : रुद्रप्रयाग के सारी गांव में विश्राम कर निहारिए कुदरत के नजारे

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,529)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,468)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (3,967)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,784)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,700)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?