By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हल्‍द्वानी के बनभूलपुरा में तनावपूर्ण शांंति
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > हल्‍द्वानी के बनभूलपुरा में तनावपूर्ण शांंति
उत्तराखंड

हल्‍द्वानी के बनभूलपुरा में तनावपूर्ण शांंति

Web Editor
Last updated: 2024/02/10 at 7:22 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हल्द्वानी : उत्तराखंड के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम हुए उपद्रव के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शुक्रवार शाम को हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनभूलपुरा के उपद्रवियों को चिह्नित कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

वहीं, डीएम वंदना ने बताया कि उपद्रवियों ने षड्यंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना कानून-व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने बताया कि मामले में 10-15 उपद्रवियों की अधिक सक्रिय भूमिका सामने आ रही है, जिन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। 30 जनवरी को जब क्षेत्र के घर व छतों में ड्रोन से चेकिंग कराई गई थी तो पत्थर व ईंट आदि नहीं थे।

इसके बाद नगर निगम की ओर से नोटिस दिए गए तो उपद्रवियों ने साजिश के तहत छतों पर पत्थर एकत्र कर लिए। इसके बाद जब पुलिस प्रशासन और निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो हमला कर दिया। इस उपद्रव में अभी तक छह युवकों की मौत हुई है। पांच मृतकों की पहचान फईम कुरैशी, जाहिद, मो. अनस, शब्बाद व प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस प्रदेश में अलर्ट जारी कर उप्र सीमा से सटे बार्डर पर भी सघन चेकिंग कर रही है।

वहीं, शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार के बाद शाम को हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटनाथल का जायजा लिया और कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई करने की बात भी कही।

बता दें कि बनभूलपुरा वही इलाका है जहां पिछले वर्ष रेलवे की भूमि पर बसी 50 हजार की आबादी वाली बस्ती को खाली कराने का हाई कोर्ट ने आदेश दिया था। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

स्थिति तनावपूर्ण, ट्रेनों का रूट भी बदला
बनभूलपुरा में शुक्रवार को भी कर्फ्यू जारी रहा। इंटरनेट सेवा, नगर के सभी स्कूल, बाजार, सरकारी व निजी संस्थान बंद रहे। स्थिति कितनी तनावपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हल्द्वानी व काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बजाय ट्रेनों का संचालन लालकुआं से किया जा रहा है। पूरा क्षेत्र पुलिस और आइटीबीपी के हवाले रहा। पुलिस ने 19 नामजद समेत पांच हजार अज्ञात पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

You Might Also Like

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 

मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

TAGGED: riots in city
Web Editor February 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्‍यमंत्री ने हल्‍द्वानी में लिया स्‍थ‍िति का जायजा, अराजक तत्‍वों से सख्‍ती से निपटने के निर्देश
Next Article बुजुर्ग ने करंट लगाकर की पत्नी की हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड April 20, 2026
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड April 19, 2026
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
  • फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
  • मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,116)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,005)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,507)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,383)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,290)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?