By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भटट ने किया नामांकन
Share
Notification Show More
Latest News
दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश
हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भटट ने किया नामांकन
उत्तराखंड

राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भटट ने किया नामांकन

Web Editor
Last updated: 2024/02/15 at 6:17 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादूनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया।इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा।

इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी। पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने हैं। भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले को जातीय समीकरणों में संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी।केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है।

सियासी जानकारों का मानना है कि ऐसी अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने अपने कैडर को सम्मान दिए जाने का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

You Might Also Like

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 

डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित

हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर उत्‍तराखंड भाजपा की कमान

बादल फटनेे के बाद क्षतिग्रस्‍त यमुनोत्री हाईवे की मरम्‍मत जारी, शाम तक हो सकता है यातायात बहाल

TAGGED: election
Web Editor February 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मसूरी में नौ होटल सील किए
Next Article मुख्यमंत्री के गौचर में आयोजित रोड शो में उमड़ा जनसमूह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड July 1, 2025
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश July 1, 2025
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड July 1, 2025
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश July 1, 2025

Recent Posts

  • दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
  • अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
  • डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
  • रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
  • हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,570)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,515)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,022)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,818)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?