By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बनभूलपुरा बवाल का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों की संपत्ति होगी की कुर्क
Share
Notification Show More
Latest News
बदरीनाथ में कुबेर पर्वत पर हिमखंड टूटने से हड़कंप
उत्तराखंड
खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
उत्तराखंड
धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 
उत्तराखंड
खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
उत्तराखंड
देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बनभूलपुरा बवाल का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों की संपत्ति होगी की कुर्क
उत्तराखंड

बनभूलपुरा बवाल का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों की संपत्ति होगी की कुर्क

Web Editor
Last updated: 2024/02/15 at 4:44 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

हल्द्वानी: बनभूलपुरा बवाल का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इनकी संपत्ति भी कुर्क होगी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है। इंटरनेट सेवा अभी भी ठप है।

कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में राहत पहुंचने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त डाक्टरों की तैनाती कर दी है। राशन व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बनभूलपुरा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सरकारी जमीन (नजूल) पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल तोड़ने के दौरान बवाल हुआ था। इसमें प्रशासन, पुलिस, निगम व मीडिया से जुड़े लगभग 250 लोग घायल हुए थे। छह लोगों की मौत हो चुकी थी।

एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों की संपत्ति कुर्क होगी। कोर्ट से पुलिस को 83 आरोपितों के तहत कार्रवाई के आदेश मिल चुके हैं। अब पुलिस सीधे चल-अचल संपत्ति की कुर्क करेगी।

फरार आरोपितों में अब्दुल मलिक, निवर्तमान पार्षद शकील अंसारी, अब्दुल मोईद, वसीम उर्फ हप्पा, मौकिन सैफी, तस्लीम, एजाज अहमद, जियाउल रहमान व रईस उर्फ दत्तू शामिल हैं। वहीं इस मामले में अब तक 37 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार से मजिस्ट्रेट जांच के लिए बयान व साक्ष्य एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मानवाधिकारों की रक्षा के लिए गठित कमेटी ने भी कई क्षेत्रों में निरीक्षण किया। प्रशासन ने क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करवाई।

गर्भवती व बच्चों को समय पर इलाज मिल सके। इसके लिए बनभूलपुरा स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ को तैनात कर दिया है। पैथोलाजी सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस, एसएसबी, आइटीबीपी के जवाब तैनात हैं।

You Might Also Like

बदरीनाथ में कुबेर पर्वत पर हिमखंड टूटने से हड़कंप

खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 

धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 

खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा

अंधेरे से लड़ दुर्गा और लक्ष्मी ने रौशन किया हुनर का दीप 

TAGGED: riots in city
Web Editor February 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आबकारी नीति मंजूर, देहरादून में ही होगा विधानसभा सत्र
Next Article बवाल के एक सप्‍ताह बाद बनभूलपुरा में लगे कर्फ्यू में ढील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बदरीनाथ में कुबेर पर्वत पर हिमखंड टूटने से हड़कंप
उत्तराखंड October 17, 2025
खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
उत्तराखंड October 17, 2025
धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 
उत्तराखंड October 17, 2025
खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
उत्तराखंड October 17, 2025

Recent Posts

  • बदरीनाथ में कुबेर पर्वत पर हिमखंड टूटने से हड़कंप
  • खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
  • धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 
  • खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
  • देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,779)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,739)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,229)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,079)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,011)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?