By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

Web Editor
Last updated: 2024/03/07 at 10:49 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय देहरादून में चारधाम यात्रा – 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करते हुए आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग हेतु कमिटी गठित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने चारों धामों में यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन हेतु एसपी/ एडिशनल एसपी रैंक के आधिकारी को नियुक्त किए जाने, सभी अधिकारी एवं विभागों में आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीते सालों की यात्रा में जो कमी एवं समस्याएं सामने आई हैं, उनके अनुभवों से, प्लानिंग से काम कर उन समस्याओं को इस वर्ष दूर किया जाए। संपूर्ण पैदल मार्गो एवं संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाए जाए। उन्होंने कहा यात्रियों के साथ ही स्थानिय लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा शासन स्तर से चारों धामों की लाइव मॉनिटरिंग की जाए साथ ही आपदा कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम पूर्वानुमान की सूचना यात्रियों तक समय से पहुंचे। जिसके लिए यात्रियों के मोबाईल पर अलर्ट मैसेज की व्यवस्था की जाए। पैदल मार्गो की नियमित सफ़ाई हो। यात्रा मार्ग पर बने शौचालयों में विशेष तौर पर साफ सफाई रखी जाए। यात्रा मार्गो पर शौचालय की संख्या भी बढ़ाई जाए।उन्होंने मिशन मोड पर प्लास्टिक फ्री चार धाम पर काम करने के निर्देश दिए। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही चारों धामों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। पैदल मार्गो में स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाए। साथ ही यात्रा मार्ग पर सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम मार्गों का सुधारीकरण यात्रा से पूर्व कर लिया जाए। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरूद्ध होते है ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जे.सी.बी / मशीन आदि की व्यवस्था की जाए। यात्रा के दौरान कोई भी मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत खोले जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा हेतु बसों व टैक्सियों आदि की आवश्यकता के सम्बन्ध में आंकलन कर पूर्व में व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तार जल्द किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों में चिकित्सा व अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवनरक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल आक्सीजन सिलेण्डर एवं एम्बुलेन्स / एयर एम्बुलैन्स की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा घोडे खच्चरों को होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु पैदल मार्गों पर पशुचिकित्सकों की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा सीजन में धामों एवं यात्रा मार्गो पर एस०डी०आर०एफ०, पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का प्रबन्धन किया जाए साथ ही जहां आवश्यकता हो वहां अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना भी की जाए । उन्होंने कहा यात्रा के दौरान अच्छा कार्य करने वाले लोगों / विभागो को सम्मानित किए जाएगा।

इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, बी.के.टी.सी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, प्रमुख सचिव आर.के सुधाशु, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव सुभाष बगौली, वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के जिलाआधिकारी, एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह

टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

TAGGED: cms monitiring
Web Editor March 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एलटी की नई भर्ती जल्‍द, आयोग ने प्रक्रिया की पूरी
Next Article देहरादून में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड September 25, 2026
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड September 24, 2026
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड September 24, 2026

Recent Posts

  • बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
  • गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,461)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,364)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,924)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,766)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,741)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?