By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: माडलिंग के फलक पर चमक बिखेरती स्‍मृति
Share
Notification Show More
Latest News
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > माडलिंग के फलक पर चमक बिखेरती स्‍मृति
उत्तराखंड

माडलिंग के फलक पर चमक बिखेरती स्‍मृति

Web Editor
Last updated: 2024/03/08 at 2:56 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादूनः फिल्म और माडलिंग की दुनिया में उत्तराखंड के कई सितारे अपनी चमक बिखेर रहे हैं। उत्तरकाशी के छोटे से गांव नौगांव निवासी स्मृति के लिए माडलिंग की दुनिया का सफर आसान नहीं था। लेकिन, यदि प्रतिभा हो तो तमाम अभाव और परेशानियों को मात दी जा सकती है और इस बात को स्मृति ने सही साबित करके दिखाया है। एक सामान्य परिवार से होने के बावजूद आज स्मृति जहां माडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में मजबूत इरादों और हौसलों के साथ अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

स्मृति मल्टी मीडिया डाट काम सोसाइटी आर्गनाजेशन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यह संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण व यातायात संबंधी जागरूकता के लिए कार्य करती है। इसके अलावा वह मुंबई में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व भोजन संबंधी आवश्यकताएं पूरी कर समाजसेवा भी कर रही हैं। मुंबई में एक थिएटर ग्रुप से जुड़ी स्मृति ने ‘अपने-अपने दांवÓ प्ले में अहम भूमिका निभाई है।

इसके अलावा चैनेल वी के रिएलिटी टीवी शो मेगा माडल ग्लैडरैग्स में अपनी कला और प्रतिभा का परिचय बखूबी दे चुकी हैं। अभिनेता जॉन अब्राहम, डिनो मौर्या व अभिनेत्री कंगना रनौत को स्टार बनाने वाली ग्लैडरैग्स अकेडमी में स्मृति के ब्यूटी विद ब्रेन को खूब सराहा गया। इसके अलावा वह अब तक कई ब्रांड के लिए भी काम कर चुकी हैं। बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्मृति की माता अरुणा व पिता बाबूराम सिलवाल हैं। खास बात यह है कि चार भाई बहनों में अलग करने की ख्वाहिश लेकर स्मृति ने हौसलों के दम पर ग्लैमर जगत में कदम रखा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मृति ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें देवभूमि में जन्म लेने का मौका मिला। स्मृति ने कहा कि पहाड़ से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि जब वह मुंंबई गईं तो माडलिंग के बारे में उन्हें गाइड करने वाले कोई नहीं था, लेकिन आत्मविश्वास व बुलंद हौसलों ने हमेशा से ही उनका मार्गदर्शन किया है।

You Might Also Like

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू

जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

TAGGED: shining strar
Web Editor March 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआरयू में कला संस्कृति और सुर संगीत की गूंजी सुरलहरियां
Next Article महाशिवरात्रि पर विशेष : शिव पर इसलिए चढाए जाते हैं बेल पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड August 13, 2026
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड August 13, 2026
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड August 12, 2026

Recent Posts

  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
  • पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
  • जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,936)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,796)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,287)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,175)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,993)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?