By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआरयू में कला संस्कृति और सुर संगीत की गूंजी सुरलहरियां
Share
Notification Show More
Latest News
सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड
बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
उत्तराखंड
तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
उत्तराखंड
कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआरयू में कला संस्कृति और सुर संगीत की गूंजी सुरलहरियां
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में कला संस्कृति और सुर संगीत की गूंजी सुरलहरियां

Web Editor
Last updated: 2024/03/07 at 1:15 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एस.जी.आर.आर.यू.) के सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम में कला संस्कृति और सुर संगीत की सुरलहरियां गूंजी। गुरुवार को सुर संग्राम नृत्यशाला के अवसर पर सुर संध्या की महफिल सजी। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम मंे मेहंदी, पोस्टर, रंगोली, वाद विवाद, स्लोगन, क्विज, एकल और गायन सहित एकल एवम् ग्रुप डांस की प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसजीआरआरयू के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं एवम् आयोजन सदस्यों को सुर संग्राम नृत्यशाला के सफल आयोजन पर बधाई दी।

शुक्रवार को सुर संग्राम नृत्यशाला के अंतिम दिन का शुभारंभ एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी एवम् कार्यक्रम की चेयरपर्सन डाॅ मालविका कांडपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। कुलपति डॉ यशबीर दीवान ने छात्र छात्राओं की प्रतिभा की तहे दिल से तारीफ की. उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. केडेट्स एवम प्रोक्टोरियल बोर्ड द्वारा बनाई गई अनुशासन व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में एसजीआरआरयू की छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।

स्कूल आॅफ मेनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज़ की हर्षिता कंडारी एण्ड ग्रुप के ग्रुप डांस ने समा बांध दिया। मां भवानी द्वारा रक्तबीज के बध का मंचन देखकर श्रोतागण भावविभोर हो गए। स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ की ईशा शर्मा ने सोलो डांस प्रस्तुति के माध्यम से महिला जीवन की विभिन्न भूमिकाओं एवम् जिम्मेदारियों को चरितार्थ किया। मोनू रोहिला ने शिव तांडव सोलो प्रस्तुति से माहोल को शिवमई बना दिया। स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इंफाॅरमेशन टेक्नेलाॅजी के छात्र जितेन्द्र बालीवुड गीतों की मैलोड़ी पर शानदार प्रस्तुति से युवा धड़कनों को और तेज़ कर दिया। स्कूल आॅफ ह्यमैनिटीज की आकृति एण्ड ग्रुप ने गुजराती फ्यूजन एवम् टाॅलीवुड गीतों पर देश के विभिन्न संस्कृतियों को मंच पर प्रस्तुत किया। डाॅ कुमुद सकलानी, मनोज तिवारी, मुख्य कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता, एसजीआरआरयू, डाॅ पूजा जैन एवम् डाॅ दिव्या जुयाल ने निर्णायक मण्डल में अहम भूमिका निभाई।

एकल प्रतियोगिताओं में स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इंफाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी (सी.ए.एण्डआई.टी.) और समूह गायन में स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज का जलवा रहा । ( सी.ए.एण्डआई.टी.) के अंशुमन ने प्रथन स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नर्सिंग की पल्लवी और तृतीय स्थान पर स्कूल ऑफ एजूकेशन की श्रद्धा वर्मा रहीं। समूह गायन प्रतियोगिता के प्रथम विजेता मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ संजय शर्मा, डॉ प्रियंका बनकोटी, डॉ जी रामालक्ष्मी, डॉ दीपक सोम डॉ खिलेंद्र सिंह और डॉ गीता रावत ने अहम भूमिका निभाई। एकल और समूह गायन के संयोजकों में डॉ अनुजा रोहिल्ला, ईशा सिंह, डॉ कमला जखमोला और अमित भट्ट रहे।

इस अवसर पर कल्चरल कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर मालविका कांडपाल, विश्वविद्यालय समन्वयक, डॉ आरपी सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर कंचन जोशी, कल्चर कमेटी की सदस्य सचिव डॉ बलबीर कौर के साथ ही विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन और विभागाध्यक्ष के साथ ही फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You Might Also Like

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini

प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

TAGGED: cultrul programme
Web Editor March 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद
Next Article माडलिंग के फलक पर चमक बिखेरती स्‍मृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड September 26, 2026
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड September 26, 2026
बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
उत्तराखंड September 26, 2026
तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
उत्तराखंड September 26, 2026

Recent Posts

  • सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
  • प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
  • बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
  • तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
  • कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,507)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,423)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,985)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,823)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,785)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?