By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गुरुग्राम से दून आ रही परिवहन निगम की बस से मिली शराब, चालक परिचालक आबकारी टीम के सुपुर्द
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
उत्तराखंड
आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
उत्तराखंड
छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
उत्तराखंड
केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > गुरुग्राम से दून आ रही परिवहन निगम की बस से मिली शराब, चालक परिचालक आबकारी टीम के सुपुर्द
क्राइम

गुरुग्राम से दून आ रही परिवहन निगम की बस से मिली शराब, चालक परिचालक आबकारी टीम के सुपुर्द

Web Editor
Last updated: 2024/04/15 at 7:16 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून:गुरुग्राम (हरियाणा) से देहरादून आ रही ग्रामीण डिपो की बस में परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम ने एक पेटी शराब बरामद की। इनमें नौ बोतलें चालक ने अपनी सीट के नीचे छिपाई थी, जबकि तीन परिचालक के बैग में थी। टीम ने बस को आबकारी चेकपोस्ट मंगलौर (रुड़की) पर रोक लिया और चालक-परिचालक को आबकारी टीम के सुपुर्द कर दिया।

आबकारी विभाग ने चालक और परिचालक पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन यात्रियों को देखते हुए उन्हें जमानत देकर बस को रवाना कर दिया। इधर, परिवहन निगम ने चालक-परिचालक को आफरूट कर दिया है। दोनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही।

यह पहला मामला नहीं है, जब परिवहन निगम की बस में शराब तस्करी पकड़ी गई हो। इससे पहले भी कई बार बसों में शराब पकड़ी जा चुकी है, लेकिन संसदीय चुनाव की आचार संहिता के दौरान यह पहला मामला पकड़ में आया है। परिवहन निगम की ग्रामीण डिपो की साधारण बस (यूके07-पीए-3061) शुक्रवार की रात गुरुग्राम से देहरादून के लिए चली। बस में शराब तस्करी की सूचना मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता को मिली तो उन्होंने तत्काल अपने कार्यालय से यातायात निरीक्षक सोरन सिंह के निर्देशन में प्रवर्तन टीम मार्ग पर रवाना कर दी।

शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि जब बस मुजफ्फरनगर पहुंची तो प्रवर्तन टीम बस में सवार हो गई और टिकट चेकिंग करने लगी। इस बीच उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर रुड़की से पहले मंगलौर में प्रवर्तन टीम ने बस को आबकारी चेकपोस्ट पर रोक लिया।

आबकारी टीम को बस में शराब होने की सूचना दी गई। जिस पर आबकारी व परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम ने बस की संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम से लाई गई अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें चालक की सीट के नीचे छिपाई हुई मिली, जबकि तीन बोतल परिचालक के बैग से बरामद हुईं। टीम ने तत्काल चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर बरामद शराब सीज कर दी।

इस बीच, देरी के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बस को छोड़ने की मांग करने लगे। जिस पर आबकारी टीम ने निजी मुचलके पर चालक और परिचालक को जमानत देकर बस देहरादून के लिए रवाना कर दी। प्रवर्तन टीम की ओर से मंडल प्रबंधक को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने आरोपित चालक सुनील कुमार व परिचालक अरविंद कटारिया को आफरूट कर दिया है। दोनों विशेष श्रेणी के हैं। विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ की बस में भी पकड़ी थी शराब
परिवहन निगम के चालक-परिचालक हरियाणा से अकसर शराब तस्करी करते रहे हैं। पिछले वर्ष 13 अगस्त को भी सहारनपुर के सरसावा में आबकारी टीम ने चंडीगढ़ से दून आ रही बस में 30 बोतल शराब पकड़ी थी, जिसमें परिचालक जगदीप सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: recvered wine
Web Editor April 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आशारोडी के जंगल में आधी रात को मुठभेड, सब इंस्‍पेक्‍टर घायल
Next Article मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized April 23, 2026
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
उत्तराखंड April 23, 2026
आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
उत्तराखंड April 22, 2026
छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
उत्तराखंड April 22, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
  • वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
  • आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
  • छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
  • केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,120)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,009)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,513)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,387)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,297)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?