By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने सम्भाला एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार
Share
Notification Show More
Latest News
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने सम्भाला एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार
उत्तराखंड

प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने सम्भाला एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार

Web Editor
Last updated: 2024/04/30 at 5:47 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान ने विधिवत पदभार संभाला। विश्वविद्यालय प्रबन्धन ने प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान के पदभार सम्भालने पर प्रसन्नता जाहिर की। मेडिकल साइंस के क्षेत्र मे प्रोफेसर दीवान एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को उनके अनुभव एवम् कुलशलता का सीधा लाभ मिलेगा। वह एक अनुभवी शिक्षाविद एवम् कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।

प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान जनरल सर्जरी में एम.एस व न्यूरोसर्जरी में एम.सीएच हैं। वह देश के सम्मानित न्यूरोसर्जन हैं। बेस और वैस्कुलर सर्जरी, स्पाइन, माइक्रो-वैस्कुलर और स्पाइन सर्जरी में उन्हें भारत व विदेश के नामचीन संस्थानों द्वारा विशेषज्ञता प्रशिक्षण प्राप्त है। ट्रॉमा चिकित्सा के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने शोध और अनुसंधानों के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। अपने शानदार करियर के दौरान, प्रोफेसर दीवान ने न्यूरोसाइंसेज के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के उच्चतम मानकों को लगातार प्राथमिकता दी है। अनुसंधान और शोध एवम् अनुसंधान के प्रति उनका जुनून भारत में ट्रॉमा प्रणाली के विकास सहित चिकित्सा विज्ञान में उनके व्यापक योगदान से स्पष्ट होता है। द अल्फ्रेड हॉस्पिटल, मोनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी और ट्रॉमा के विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में, प्रोफेसर दीवान ने अपनी विशेषज्ञता को और समृद्ध किया है और वैश्विक चिकित्सा समुदाय में योगदान दिया है।

प्रोफेसर दीवान श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के पूर्व प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं। उन्होंने 1894 में स्थापित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना, जिसे भारत में अग्रणी चिकित्सा सुविधाओं में से एक माना जाता है और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
अपने कार्यकाल में उन्होंने शैक्षणिक और नैदानिक विभागों का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया है। साथ ही साथ मेडिकल संस्थानों को शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल में उत्कृष्टता के केंद्रों के रूप में भी आकार दिया है। शिक्षा, अनुसंधान और नैतिक रोगी देखभाल के प्रति प्रोफेसर डाॅ दीवान की प्रतिबद्धता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण और मिशन के विजन के अनुरूप है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रोफेसर डाॅ. दीवान की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए नए कुलपति को अपना आशीर्वाद दिया। अपनी नई भूमिका में, प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान का लक्ष्य विश्वविद्यालय के समग्र शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करना, रणनीतिक योजना और नीति निर्माण का नेतृत्व करना, शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवीन कार्यक्रम शुरू करना शामिह है। इसके साथ अंतर्विषय अनुसंधान को बढ़ावा देना और उद्योग-अकादमिक साझेदारी को मजबूत करना भी उनकी अग्रणी योजनओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह छात्रों को असाधारण शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने, निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने और मान्यता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान का बतौर कुलपति पदभार सम्भालना विश्वविद्यालय की शिक्षा यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान के कुशल अनुभव एवम् क्षमताओं का विश्वविद्यालय को भरपूर लाभ मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मागदर्शन में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यायल राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्णं भूमिका सुनिश्चित करेगा।

You Might Also Like

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

TAGGED: education
Web Editor April 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिस संपत्ति को ईडी ने किया अटैच उस पर हो रहा निर्माण कार्य
Next Article उत्‍तराखंड बोर्ड का रिजल्‍ट घोषित, हाईस्‍कूल में गंंगोलीहाट की प्रियांशी और इंटर में पीयूष व कंचन टापर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड October 16, 2026
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026

Recent Posts

  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,810)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,627)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (12,880)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,269)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (11,900)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?