By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जिस संपत्ति को ईडी ने किया अटैच उस पर हो रहा निर्माण कार्य
Share
Notification Show More
Latest News
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट
उत्तराखंड
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जिस संपत्ति को ईडी ने किया अटैच उस पर हो रहा निर्माण कार्य
उत्तराखंड

जिस संपत्ति को ईडी ने किया अटैच उस पर हो रहा निर्माण कार्य

Web Editor
Last updated: 2024/04/30 at 5:41 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है। ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी के देहरादून स्थित सब-जोनल कार्यालय ने पछुवादून के बंशीवाला में ऐसी ही एक संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया। लेकिन, इस भूमि को किसी अन्य व्यक्ति ने निर्माण की जद में ले लिया है।

पछवादून के बंशीवाला क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय ने 02 मार्च 2022 के आदेश के क्रम में हीरा लाल नाम के व्यक्ति की 0.0380 हेक्टेयर भूमि अटैच की थी। जिसका खसरा नंबर बंशीवाला गांव के अंतर्गत 199क है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई। जमीन को अटैच करने के बाद ईडी के देहरादून स्थित सब-जोनल कार्यालय ने इस पर अपना बोर्ड भी लगा दिया था। जिस पर साफ लिखा है कि संबंधित संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईडी की स्पष्ट चेतावनी के बाद भी संपत्ति को निर्माण की जद में लेना गंभीर है।

प्रकरण में गौर करने वाली बात यह भी है कि ईडी ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। क्योंकि, संपत्ति पर ईडी का बोर्ड अभी भी ज्यों का त्यों खड़ा है। जिसका आशय यह भी हुआ कि संपत्ति अभी भी ईडी के कब्जे में ही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस प्रकरण के सामने आने के बाद ईडी क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, ईडी की तरफ से अभी मामले में कोई अपडेट प्राप्त नहीं हो पाया है। यदि कहीं संपत्ति को लेकर राजस्व अभिलेखों में कोई त्रुटि है तो उसे भी पुष्ट किए जाने की जरूरत है।

जिस संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है, उसी क्षेत्र में निजी बिल्डर जैमिनी पैकटेक प्रा.लि. के विला बने हैं, जबकि कुछ फ्लैट भी निर्माणाधीन हैं। यहां अवैध निर्माण को लेकर विला स्वामियों ने एमडीडीए व रेरा में वाद भी दायर किया है। यहां के निवासियों की मांग है कि ईडी के अटैचमेंट वाली संपत्ति की जांच की जानी चाहिए। यह भी संभव है कि अटैचमेंट वाली संपत्ति के दायरे में निर्माण कार्य बिना स्वीकृति के किए जा रहे हों। क्योंकि, ऐसी संपत्ति पर नक्शा पास किया जाना संभव नहीं है।

constructio

You Might Also Like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

TAGGED: enforcement dirctorate
Web Editor April 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article थार की छत पर खडे होकर बनाई रील, वीडियो वायरल
Next Article प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने सम्भाला एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट
उत्तराखंड April 18, 2026
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट
  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,114)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,999)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,504)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,378)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,287)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?