By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ऋषिकेश में गंगा घाटों पर तीर्थ यात्रियों को निशाना बनाने वाले टप्पेबाज गिरोह के 10 सदस्‍य गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > ऋषिकेश में गंगा घाटों पर तीर्थ यात्रियों को निशाना बनाने वाले टप्पेबाज गिरोह के 10 सदस्‍य गिरफ्तार
क्राइम

ऋषिकेश में गंगा घाटों पर तीर्थ यात्रियों को निशाना बनाने वाले टप्पेबाज गिरोह के 10 सदस्‍य गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2024/05/12 at 1:43 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

ऋषिकेश : गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के दस सदस्‍यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों का ध्यान भटका कर उनका सामान कर चोरी लेते थे।

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करने हेतु ऋषिकेश व अन्य स्थानों पर पहुंचते हैं, काफी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम यात्रा में आने के दृष्टिगत इस दौरान टप्पेबाजी गिरोहो के भी सक्रिय होने की संभावना रहती है, जो कि चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं/यात्रियों के घाट पर स्नान करते समय उनका ध्यान भटका कर सामान चोरी कर लेते हैं, जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा चार धाम यात्रा हेतु ऋषिकेश में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियो की सुरक्षा व इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त गिरोह पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है| जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत स्नान घाटों पर सादे वस्त्रों एवं वर्दी में पुलिस फोर्स नियुक्त किया गया है|

इस बारे में शिकायत मिलने पर स्नान घाटों पर नियुक्त टीमों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्तो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर आज दिनांक 12 मई 2024 को उक्त घटनाओं से संबंधित 05 अभियुक्तो को नाव घाट के पास से तथा अन्य 05 अभियुक्त को रेलवे रोड गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से दोनो घटनाओं से संबंधित माल बरामद किया गया।

पूछताछ के विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे सभी गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, देश के अलग- अलग स्थानों पर धार्मिक यात्राओं के शुरू होने पर वे सभी गिरोह बनाकर उक्त स्थानों पर पहुँच जाते है तथा आस-पास की धर्मशालाओं या अन्य जगहों पर कमरे किराए पर लेकर रहने लगते हैं, इस दौरान वे लोग घाटों तथा भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर घूमते रहते हैं तथा मौका देखकर स्नान करने अथवा दर्शन करने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर उनके द्वारा घाट किनारे रखे गए पैसे, मोबाइल फोन, घड़ियां व अन्य कीमती सामान को चोरी कर लेते हैं। चोरी किये गए सामान को एकत्रित करने के बाद उसे आपस में बांट लेते हैं और अपने अपने गांव वापस चले जाते हैं|

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: 10 members of the gang of thugs who targeted pilgrims at the Ganga ghats in Rishikesh arrested
Web Editor May 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस
Next Article सीमेंट के गोदाम में बनाए जा रहे थे फर्जी ग्रीन कार्ड, छह दलाल दबोचे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड May 1, 2026
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,133)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,528)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,408)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?