By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीमेंट के गोदाम में बनाए जा रहे थे फर्जी ग्रीन कार्ड, छह दलाल दबोचे
Share
Notification Show More
Latest News
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड
केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड
Uttrarkash: भारी बर्फबारी के बीच केदारताल में फंसे आठ ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान तेज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > सीमेंट के गोदाम में बनाए जा रहे थे फर्जी ग्रीन कार्ड, छह दलाल दबोचे
क्राइम

सीमेंट के गोदाम में बनाए जा रहे थे फर्जी ग्रीन कार्ड, छह दलाल दबोचे

Web Editor
Last updated: 2024/05/13 at 3:57 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

रुडकी: रुड़की क्षेत्र में ग्रीन कार्ड बनाने का फर्जी कार्यालय पकड़ में आया है। यहां पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के सीमेंट गोदाम में छापा मारकर 06 दलालों को गिरफ्तार किया। इस फर्जी कार्यालय में चारधाम यात्रा के वाहन चालकों से ग्रीन कार्ड बनाने के लिए 4 हजार रुपए तक की रकम वसूल की जा रही थी।

रुड़की के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के मुताबिक चारधाम यात्रा में वाहन चालकों को सभी तरह के दस्तावेजों की जांच से बचाने के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की व्यवस्था अपनाई गई है। इसलिए परिवहन कार्यालयों में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए लंबी लाइन भी लग रही है। इसका फायदा उठाकर दलाल वाहन चालकों को लाइन में लगे बिना काम कराने का झांसा दे रहे हैं।

इसी तरह की शिकायत पर हरिद्वार रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने बने सीमेंट गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। 06 दलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फर्जी कार्यालय से पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन के विभिन्न दस्तावेजों समेत कई तरह का अभिलेख कब्जे में लिए। इस दौरान पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय में बनाए गई ग्रीन कार्ड के काउंटर का भी जायजा लिया।

प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए अलग से काउंटर स्थापित है। यहां छोटे वाहनों के लिए 450 रुपए, जबकि बड़े वाहनों के लिए 650 रुपए तय किए गए हैं। जबकि दलाल इसी कार्य के लिए कहीं अधिक वसूली कर रहे थे।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
1- मौहम्मद उमर निवासी खेलपुर थाना भगवानपुर
2- मोहम्मद तैक़ीक निवासी मोहम्मदपुर थाना कोतवाली रुड़की
3- मिनहास निवासी जैनपुर झंझेड़ी लंढौरा थाना मंगलौर
4- विजय निवासी सरस्वती विहार सुनहरा थाना गंगनहर रूड़की
5- यजुर प्रजापति निवासी कुम्हारों वाली गली सुभाष नगर थाना गंगनहर
6- विशाल निवासी बेलड़ा थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Fake green cards were being made in a cement warehouse, six brokers caught, uttrakhnand roorkee
Web Editor May 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में गंगा घाटों पर तीर्थ यात्रियों को निशाना बनाने वाले टप्पेबाज गिरोह के 10 सदस्‍य गिरफ्तार
Next Article रात को शार्ट सर्किट से बिजली घर परिसर में लगी आग, आधे शहर की बत्‍ती गुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड November 1, 2026
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड November 1, 2026
केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड November 1, 2026
शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड October 31, 2026

Recent Posts

  • बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
  • Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
  • शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • Uttrarkash: भारी बर्फबारी के बीच केदारताल में फंसे आठ ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान तेज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (18,298)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (17,802)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (17,426)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (16,716)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (16,479)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?