By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नर्सों के योगदान को नमन करने का दिन है नर्सेज डे : डॉ.विजय धस्माना
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून एयरपोर्ट पर शुरू हुई DG यात्रा 
उत्तराखंड
बेलकेदार और श्यामलताल बनेंगे स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन, पहाड़ में नई आर्थिक दिशा
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > नर्सों के योगदान को नमन करने का दिन है नर्सेज डे : डॉ.विजय धस्माना
उत्तराखंड

नर्सों के योगदान को नमन करने का दिन है नर्सेज डे : डॉ.विजय धस्माना

Web Editor
Last updated: 2024/05/13 at 2:56 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

-हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग व हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में सेमिनार, क्विज, ग्रुप डांस, गायन व नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन
-विशेषज्ञों ने नर्सिंग छात्र-छात्राओं को नर्सिंग सेवा की चुनौतियों व महत्व बताया

डोईवाला (देहरादून): हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग व हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नर्सिंग सेवा की चुनौतियों और उसको बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि नर्सों के योगदान को नमन करने का दिन है नर्सेज डे।
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में नर्सेज डे के अवसर पर सप्ताहभऱ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसमें क्विज, डांस, भाषण प्रतियोगिता आदि शामिल रही। नर्सेज दिवस के अवसर केक कटिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई।

निदेशक (अस्पताल सेवा) डॉ.हेमचंद्र पांडे ने मुख्य अतिथि सिस्टर पुष्पा माया राय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
नर्सिंग सलाहाकार डॉ.कैथी ने कहा कि नर्सिंग एक दर्पण की तरह है, जिसके जरिये लोग मरीज की देखभाल को साफ-साफ देख सकते हैं।
हिमालयन हॉस्पिटल में नर्सिंग अधीक्षक रीना हाबिल व डिप्टी नर्सिंग अधीक्षक जैबुनिशा ने इस अवसर पर सभी नर्सिंग स्टाफ को मानवता की सेवा के लिए दी जाने वाले शपथ दिलवाई। इस दौरान डॉ.अशोक देवराड़ी, डॉ.हेमचंद्र पांडे, साधना मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोलोमन थपलियाल, कविता नौडियाल, महेश सकलानी, काजोल अरोड़ा आदि ने सहयोग दिया।
वहीं, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित कार्यक्रम में प्रिसिंपल डॉ.संचिता पुगाजंडी ने बताया कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में मनाया जाता है।

10 नर्सेज को क्लिनिकल एक्सिलेंस अवॉर्ड सम्मानित
नर्सेज दिवस के अवसर पर 10 नर्सेज को क्लिनिकल एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसमें अनुरंजिता शर्मा, दीपिका पुंडीर, विद्या देवी, मीनाक्षी ममगाईं, रजनी, प्रशांत शिवाल, घनश्याम सिंह, अब्दुल कलाम, रचेल शालिनी

120 रोगियों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
डोईवाला- कुड़कावाला स्थित शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र में हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सभी का अधिकार है और विभाग सभी तक सुविधाएं पहुंचने के लिए तत्पर है। करीब 120 मरीजों ने मुफ्त शिविर में गैर संचारी रोग, महिला रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, यौन रोग, दंत रोग और नेत्र रोग के विशेषज्ञों से परामर्श किया। शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी डॉ विदिशा वल्लभ, डॉ रुचि जुयाल, डॉ दीपशिखा, डॉ चंद्रा पंत, डॉ मनदीप सिंह गिल, डॉ शार्दुल राणा, डॉ शीताभ शर्मा, डॉ शैफी जिंदल, डॉ दीप्ति नागरथ, ज्योति का सभी ने आभार प्रकट किया।

You Might Also Like

देहरादून एयरपोर्ट पर शुरू हुई DG यात्रा 

बेलकेदार और श्यामलताल बनेंगे स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन, पहाड़ में नई आर्थिक दिशा

चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम

कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

TAGGED: Nurses Day is a day to salute the contribution of nurses: Dr. Vijay Dhasmana Se
Web Editor May 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
Next Article निचली अदालत ने दी थी फांसी की सजा, हाई कोर्ट ने सुबूत के अभाव में किया बरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून एयरपोर्ट पर शुरू हुई DG यात्रा 
उत्तराखंड March 30, 2026
बेलकेदार और श्यामलताल बनेंगे स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन, पहाड़ में नई आर्थिक दिशा
उत्तराखंड March 30, 2026
चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड March 29, 2026
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड March 29, 2026

Recent Posts

  • देहरादून एयरपोर्ट पर शुरू हुई DG यात्रा 
  • बेलकेदार और श्यामलताल बनेंगे स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन, पहाड़ में नई आर्थिक दिशा
  • चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
  • कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
  • ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,072)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,969)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,469)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,340)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,255)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?